लाइव न्यूज़ :

WB: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- बंगाल में जाति आधारित दंगे कराना चाहती है

By रुस्तम राणा | Updated: May 27, 2023 19:07 IST

पश्चिम मेदिनीपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा, बीजेपी बंगाल में जाति आधारित दंगे कराना चाहती है। 

Open in App

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए बड़ा आरोप लगाया है। पश्चिम मेदिनीपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा, बीजेपी बंगाल में जाति आधारित दंगे कराना चाहती है। 

टीएमसी प्रमुख ने कहा उन्होंने (बीजेपी) मुझे कई तरह से धमकी दी है। मणिपुर की तरह ही बीजेपी बंगाल में भी तनाव पैदा करने की योजना बना रही है। बीजेपी इसकी योजना बना रही है और इसके लिए पैसे का इस्तेमाल किया है।  

वहीं केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए दीदी ने कहा कि भाजपा क्या कर रही है? कभी नोटबंदी तो कभी कुछ और। इस मौके पर उन्होंने 2024 के चुनाव पर बोलेत हुए कहा कि इस बार प्रधानमंत्री बदलेंगे। 

उन्होंने अपने मंत्री पर हुए ताजा हमले का आरोप भाजपा पर लगाया। उन्होंने कहा, मंत्री बीरबाहा हांसदा की कार पर कल कुर्मी समुदाय ने हमला किया था। मेरा मानना है कि बीजेपी ने कुर्मी समुदाय के नाम पर ऐसा किया, नारे लगाए और बीरबाहा हांसदा की कार पर हमला किया। कुर्मी समुदाय ऐसा कभी नहीं करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जातीय दंगों को भड़काने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आदिवासी बहुल जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी के काफिले पर कथित तौर पर पथराव किया गया और इस काफिले में मंत्री का वाहन भी शामिल था, जो क्षतिग्रस्त हो गया।

मुख्यमंत्री ने टीएमसी के जनसंपर्क अभियान ‘तृणमूल नवज्वार’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं कल की हिंसा की निंदा करती हूं। मैं नहीं मानती कि हमले के पीछे कुर्मी थे। कुर्मी समुदाय की आड़ में भाजपा कार्यकर्ता इसके लिए जिम्मेदार थे।’’

टॅग्स :ममता बनर्जीBJPपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत