लाइव न्यूज़ :

Birbhum Violence: बीरभूम हिंसा को लेकर सियासत तेज, बीजेपी ने कोलकाता में निकाला महाजूलूस, दिल्ली में किया प्रदर्शन

By रुस्तम राणा | Updated: March 28, 2022 16:38 IST

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से राजधानी कोलकाता में बीरभूम हिंसा को लेकर प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी कार्यकर्ताओं ने जूलूस में ममता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कीसाथ ही केंद्र सरकार से इस मामले में दखल देने की भी मांग की

कोलकाता:पश्चिम बंगाल में बीरभूम हिंसा को लेकर एक तरफ सीबीआई मामले की जाँच कर रही है तो वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर भी सियासत जमकर हो रही है। संड़क से विधानसभा तक इस घटना का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से राजधानी कोलकाता में बीरभूम हिंसा को लेकर प्रदर्शन किया।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार समेत भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। बीजेपी लगातार इस घटना का विरोध कर रही है। इससे पहले भी बीजेपी ने बीरभूम के हिंसाग्रस्त इलाके में भी प्रदर्शन किया था। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जूलूस में ममता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र से इस मामले में दखल देने की भी मांग की।

वहीं इस माले को लेकर विधानसभा में बीजेपी और सत्तारूढ़ के विधायकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दूसरी ओर, बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह, सौमित्र खान, देबश्री चौधरी और लॉकेट चटर्जी ने संसद भवन के गांधी मूर्ति के सामने प्रदर्शन कर विधानसभा में बीजेपी विधायकों के साथ मारपीट की घटना की निंदा की।

लॉकेट चटर्जी ने कहा, पश्चिम बंगाल में स्पीकर खुद बोल रहे हैं कि BJP के विधायकों को मारो। पश्चिम बंगाल में न ही गणतंत्र है और न ही क़ानून व्यवस्था। इनका हिटलर का शासन चल रहा है। ममता बनर्जी हमसे डरती हैं इसलिए वह हमारे विधायकों को पिटवा रही हैं।

टॅग्स :BJPपश्चिम बंगालWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप