लाइव न्यूज़ :

दक्षिण पश्चिम दिल्ली में 20 सितंबर तक प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

By भाषा | Updated: September 15, 2021 13:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर दिल्ली जल बोर्ड ने बुधवार को कहा कि भारी बारिश के कारण दिचाओं कलां भूमिगत जलाशय में समस्या के चलते दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में 20 सितंबर तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी।

डीजेबी ने एक बयान में कहा, ‘‘मरम्मत कार्य पूरा होने तक, संभवत: 20 सितंबर तक पाइपलाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध नहीं होगा। तब तक, निवासियों को टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।’’

प्रभावित क्षेत्रों में गोपाल नगर, लोकेश पार्क, दिचाओं गांव, मित्रांव गांव, कैर गांव, सुरखपुर, शिव एन्क्लेव, हीरा पार्क, नजफगढ़ पार्क, निर्मल विहार, गुप्ता मार्केट, अग्रवाल कॉलोनी, एकता विहार, गोपाल नगर कॉलोनी समूह, कृष्णा विहार और श्री कृष्ण कॉलोनी शामिल हैं।

अराधना एन्क्लेव, बाबा हरिदास नगर, बाबा हरिदास कॉलोनी, सैनिक एन्क्लेव, नवीन पैलेस, विनोबा एन्क्लेव एंड एक्सटेंशन, सूर्य कुंज और सरस्वती कुंज, झरोड़ा गांव, महेश गार्डन, जनता विहार और एक्सटेंशन और सत्यम पुरम निकटवर्ती कॉलोनियों के समूह में भी जलापूर्ति बाधित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?