लाइव न्यूज़ :

WATCH: संघ प्रमुख ने की शस्त्र पूजा?, हमारे पड़ोसी बांग्लादेश में जो हुआ?, संघ के दशहरा उत्सव में बोले मोहन भागवत-इजराइल-हमास युद्ध चिंता का विषय, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 12, 2024 10:47 IST

WATCH Vijaya dashami: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस के विजयादशमी उत्सव के अवसर पर शस्त्र पूजा की।

Open in App
ठळक मुद्देWATCH Vijaya dashami:  पद्म भूषण और पूर्व ISRO प्रमुख के राधाकृष्णन भी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। WATCH Vijaya dashami:  संघ के सदस्य नागपुर में RSS मुख्यालय में विजयादशमी मनाने के लिए एकत्रित होकर संघ प्रार्थना की।WATCH Vijaya dashami:  RSS प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस मौजूद रहे।

नागपुरः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। पद्म भूषण और पूर्व ISRO प्रमुख के राधाकृष्णन भी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संघ के सदस्य नागपुर में RSS मुख्यालय में विजयादशमी मनाने के लिए एकत्रित होकर संघ प्रार्थना की। RSS प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस मौजूद रहे। पद्म भूषण और पूर्व इसरो प्रमुख के. राधाकृष्णन भी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं।

मोहन भागवत ने कहा कि परिस्थितियां कभी चुनौतीपूर्ण होती हैं तो कभी अच्छी... मानव जीवन भौतिक रूप से पहले से अधिक खुशहाल है लेकिन हम देखते हैं कि इस खुशहाल और विकसित मानव समाज में भी कई संघर्ष जारी हैं। इजरायल और हमास के बीच जो युद्ध शुरू हुआ है - हर कोई इस बात को लेकर चिंतित है कि यह कितना व्यापक होगा और इसका दूसरों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हमारे पड़ोसी बांग्लादेश में जो हुआ? उसके कुछ तात्कालिक कारण हो सकते हैं, लेकिन जो लोग चिंतित हैं, वे इस पर चर्चा करेंगे। लेकिन, उस अराजकता के कारण, हिंदुओं पर अत्याचार करने की परंपरा वहां दोहराई गई। पहली बार, हिंदू एकजुट हुए और अपनी रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे।

लेकिन, जब तक क्रोध में आकर अत्याचार करने की यह कट्टरपंथी प्रवृत्ति होगी - तब तक न केवल हिंदू, बल्कि सभी अल्पसंख्यक खतरे में होंगे। उन्हें पूरी दुनिया के हिंदुओं से मदद की ज़रूरत है। यह उनकी ज़रूरत है कि भारत सरकार उनकी मदद करे... अगर हम कमज़ोर हैं, तो हम अत्याचार को आमंत्रित कर रहे हैं। हम जहाँ भी हैं, हमें एकजुट और सशक्त होने की ज़रूरत है। 

आरएसएस प्रमुख भागवत ने नागपुर में संघ के दशहरा उत्सव में कहा कि कोई भी देश लोगों के राष्ट्रीय चरित्र से महान बनता है। इजराइल-हमास युद्ध चिंता का विषय है।सभी का मानना ​​है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत अधिक सशक्त हुआ है तथा विश्व में उसकी साख भी बढ़ी है। बांग्लादेश में यह बात फैलाई जा रही है कि भारत उसके लिए एक खतरा है।

मोहन भागवत ने नागपुर में विजयादशमी उत्सव में कहा कि भयावह साजिशें हमारे संकल्प की परीक्षा ले रही हैं, भारत को अस्थिर करने के प्रयास तेज हो रहे हैं।बांग्लादेश में अत्याचारी कट्टरपंथी प्रकृति के लोग मौजूद हैं, हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों के सिर पर खतरे की तलवार लटक रही है।

महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर दु:ख जताया और कोलकाता की चिकित्सक से बलात्कार की घटना को शर्मनाक बताया। सामाजिक सद्भाव और एकता के लिए जाति और धर्म से ऊपर उठकर व्यक्तियों और परिवारों के बीच मैत्री का होना जरूरी है।

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतदेवेंद्र फड़नवीसनितिन गडकरीइसरो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर