लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर पीएम मोदी ने आजमाए हाथ, वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 4, 2022 18:07 IST

PM Modi In Manipur: राज्य में हथकरघा उद्योग को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेगा हैंडलूम क्लस्टर और क्राफ्ट एंड हैंडलूम विलेज परियोजनाओं सहित कई अन्य महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी। 

Open in App
ठळक मुद्देसेनापति जिला मुख्यालय जलापूर्ति योजना का भी उद्घाटन किया।अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी।कियामगेई में 200 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया।

PM Modi In Manipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मणिपुर की अपनी यात्रा के दौरान पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए देखे गए। जनसभा मेंअलग रूप में दिखे। कई वाद्ययंत्र पर हाथ अजमाए। एक-एक कर सभी को परखा। लोगों से इसके बारे में जानकारी ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां 4800 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने करीब 1850 करोड़ रुपये लागत वाली 13 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और लगभग 2950 करोड़ रुपये लागत वाली नौ परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

यह परियोजनाएं सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आवास, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, कला और संस्कृति जैसे विविध क्षेत्रों से संबंधित हैं। क्षेत्र में बेहतर संपर्क सुविधा बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री ने पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने इम्फाल से सिलचर के लिए साल भर निर्बाध संपर्क बढ़ाने के लिए बराक नदी पर बने स्टील ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने 2,387 मोबाइल टावर का लोकार्पण भी किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान राज्य में पेयजल आपूर्ति की थौबल बहुउद्देश्यीय जल संचरण प्रणाली परियोजना', तामेंगलोंग मुख्यालय के लिए जल संरक्षण द्वारा जलापूर्ति योजना और क्षेत्र के निवासियों को नियमित जलापूर्ति प्रदान करने के लिए सेनापति जिला मुख्यालय जलापूर्ति योजना का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने इम्फाल में पीपीपी आधार पर बनने वाले अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी। साथ ही राज्य में कोविड से संबंधित बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कियामगेई में 200 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमणिपुरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप