लाइव न्यूज़ :

Video: RSS के कार्यालय में मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा-दी सलामी, लोगों से की यह अपील

By आजाद खान | Updated: August 13, 2022 11:24 IST

आरएसएस ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो ट्वीट करते हुए अपील भी की है। संगठन ने अपील करते हुए कहा, 'स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएं। हर घर तिरंगा फहराएं। राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएं।'

Open in App
ठळक मुद्दे'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आरएसएस के कार्यालय में शनिवार को तिरंगा फहराया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने यह तिरंगा फहराया है जिसका वीडियो भी जारी हुआ है। इस वीडियो ट्वीट के जरिए लोगों से अपील भी की गई है।

Har Ghar Tiranga: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शनिवार को अपने कार्यालय में तिरंगा फहराया है। संगठन ने तिरंगा फहराने का एक वीडियो भी जारी किया है। 

जारी वीडियो में यह देखा जा रहा है कि आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत कार्यालय में तिरंगा फहरा रहे है। आपको बता दें इससे पहले संगठन पर विपक्ष ने यह आरोप लगा था कि आरएसएस अपने कार्यालय में तिरंगा नहीं फहराता है। 

आरएसएस ने वीडियो शेयर कर ट्वीट भी किया

आरएसएस के कार्यालय में तिरंगा फहराने का वीडियो जारी कर संगठन ने एक ट्वीट भी किया है। ट्वीट में लिखा है, 'स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएं। हर घर तिरंगा फहराएं। राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएं।'

वीडियो में यह देखा गया है कि आस-पास कई लोगों की मौजूदगी में आरएसएस के कार्यालय में मोहन भागवत तिरंगा फहरा रहे है। इसके बाद वह तिरंगे को सलामी भी दे रहे है। 

48 सिकेन्ड के इस वीडियो में कई तस्वीरें शेयर की गई है जिसमें अलग-अलग जगहों पर तिरंगा को फहराते हुए देखा गया है। वीडियो के अन्त में लोगों से तिरंग फहराने की अपील भी की गई है। 

इससे पहले बदला था डीपी

वहीं इस वीडियो को जारी होने से पहले आरएसएस और मोहन भागवत ने भी अपने ट्विटर हैंडल के डीपी को बदले। आरएसएस ने अपना भगवा झंडा हटाकर नए डीपी के रूप में तिरंगा को लगाया है। 

वहीं मोहन भागवत ने भी अपना प्रोफाइल फोटो चेंज कर तिरंगा लगाया है। यही नहीं संघ के नेताओं ने 'हर घर तिरंगा' अभियान में समर्थन की भी बात कही है। 

जयराम रमेश ने आरएसएस पर निशाना साधा

'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने राजस्थान कांग्रेस सेवादल के एक ट्वीट को रि-ट्वीट किया है। इस ट्वीट में लिखा है, "वो लोग जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को धोखा दिया, जिन्होंने हमारे देश को धोखा दिया, जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम और भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया, जिन्होंने अंग्रेजों के लिए काम किया, जिन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगी, आज वे हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बेच रहे हैं।"

कांग्रेस प्रवक्ता ने एक ट्वीट भी किया है। उस ट्वीट में फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, "क्या आपको पता है? आरएसएस ने तिरंगे का विरोध किया और संविधान का भी।"

गौरतलब है कि आज से पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान का आगाज हो गया है। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह भी आज अपने घर के छत पर तिरंगा लहराते हुए नजर आए है। 

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतआजादी का अमृत महोत्सवहर घर तिरंगावायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप