लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सीएम योगी ने अपने लखनऊ कार्यालय से ही त्रिवेणी संगम में माघ पूर्णिमा 'स्नान' की ऐसे की निगरानी

By रुस्तम राणा | Updated: February 12, 2025 07:03 IST

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लखनऊ कार्यालय में बैठकर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आज संगम में होने वाले माघ पूर्णिमा स्नान की निगरानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देआज माघी पूर्णिमा के लिए विशेष यातायात योजना सहित व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैंस्वास्थ्य कर्मियों को इस अवसर के लिए अलर्ट पर रखा गया हैमाघ पूर्णिमा पर महाकुंभ की हर व्यवस्था पर खुद सीएम मुख्यमंत्री नजर रख रहे हैं

लखनऊ: प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में लगे महाकुंभ में आज माघ पूर्णिमा का अमृत स्नान किया जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ने महाकुंभ में आने वाले तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। खुद राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ इस पावन आयोजन की निगरानी लखनऊ से ही कर रहे हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लखनऊ कार्यालय में बैठकर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आज संगम में होने वाले माघ पूर्णिमा स्नान की निगरानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

बता दें कि आज माघी पूर्णिमा के लिए विशेष यातायात योजना सहित व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं और स्वास्थ्य कर्मियों को इस अवसर के लिए अलर्ट पर रखा गया है, जब महाकुंभ की अभिन्न परंपरा, महीने भर चलने वाला 'कल्पवास' समाप्त हो रहा है।

यातायात को रुकने न दिया जाए, सड़क पर जाम न लगे, शटल बसों की संख्या बढ़ाई जाए और बाहरी वाहनों का प्रवेश न हो। दरअसल मौनी अमावस्या से पहले हुई भगदड़ को देखते हुए योगी आदित्यनाथ खुद महाकुंभ की हर व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं.. और किसी भी तरह की दिक्कत होने पर कार्रवाई कर रहे हैं।

माघ पूर्णिमा 2025

माघी पूर्णिमा, माघ महीने की एक पवित्र पूर्णिमा है। यह शुभ दिन उत्तर भारत में माघ महीने का समापन है, जिसे भक्त, विशेष रूप से भगवान विष्णु के उपासक पूजते हैं। लाखों लोग इसे एक पवित्र अनुष्ठान मानते हुए पवित्र स्नान करते हैं। त्रिवेणी संगम पर कुंभ मेले और माघ मेले के साथ-साथ, यह एक महत्वपूर्ण हिंदू आयोजन है। भक्त आध्यात्मिक शुद्धि और ज्ञान की तलाश में पवित्र जल में स्नान करते हैं। यह पवित्र दिन हिंदू धर्म में अत्यधिक आध्यात्मिक महत्व रखता है। 

टॅग्स :महाकुंभ 2025योगी आदित्यनाथप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह