लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद शहरः तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय लड़की की हृदयाघात से मौत?, कुर्सी पर बैठी, शिक्षक ने दिया सीपीआर लेकिन, देखिए सीसीटीवी फुटेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2025 11:14 IST

अहमदाबाद शहरः स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी किए गए सीसीटीवी फुटेज में, लड़की टहलते हुए और अपनी कक्षा की ओर जाते हुए दिखी। लेकिन तभी वह बेचैनी के कारण एक कुर्सी पर बैठ जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की गार्गी रानपारा सुबह अपनी कक्षा की ओर जाते समय अचानक बेहोश हो गई थी।शिक्षकों और अन्य छात्रों की मौजूदगी में बेहोश छात्रा कुर्सी से गिर गई। शिक्षकों ने उसे ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर)’ दिया और एंबुलेंस को बुलाया।

अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुक्रवार को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्षीय एक लड़की की संदिग्ध तौर पर हृदयाघात से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना थलतेज इलाके में स्थित ‘ज़ेबर स्कूल फॉर चिल्ड्रन’ में शुक्रवार को सुबह हुई। स्कूल की प्रधानचार्य शर्मिष्ठा सिन्हा ने बताया, ‘‘लड़की गार्गी रानपारा सुबह अपनी कक्षा की ओर जाते समय अचानक बेहोश हो गई थी।’’ स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी किए गए सीसीटीवी फुटेज में, लड़की टहलते हुए और अपनी कक्षा की ओर जाते हुए दिखी। लेकिन तभी वह बेचैनी के कारण एक कुर्सी पर बैठ जाती है।

बाद में शिक्षकों और अन्य छात्रों की मौजूदगी में बेहोश छात्रा कुर्सी से गिर गई। सिन्हा ने कहा, ‘‘जब गार्गी सुबह स्कूल पहुंची तो वह सामान्य थी और पहली मंजिल पर अपनी कक्षा की ओर जाते समय वह गलियारे में एक कुर्सी पर बैठ गई। इसे बाद वह अचानक बेहोश हो गई। उसे सांस लेने में कठिनाई होती देख हमारे शिक्षकों ने उसे ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर)’ दिया और एंबुलेंस को बुलाया।’’

लड़की की हालत गंभीर मानते हुए कर्मियों ने उसे विलंब किए बिना, अपने वाहन से पास के एक निजी अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, ‘‘वहां चिकित्सकों ने हमें बताया कि गार्गी को दिल का दौरा पड़ा है। उन्होंने उसे ‘वेंटिलेटर’ पर भी रखा, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।’’

लड़की की मौत की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सेक्टर-1 के संयुक्त पुलिस आयुक्त नीरज बडगुजर ने कहा कि इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है और बच्ची की मौत का सही कारण जानने के लिए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। 

टॅग्स :गुजरातडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा