लाइव न्यूज़ :

Sandeshkhali violence: संदेशखालि पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार, लोगों ने जमीन हड़पने और यौन शोषण करने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेताओं की संपत्तियों में आग लगाई, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2024 15:20 IST

Sandeshkhali violence: प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने वर्षों तक कुछ नहीं किया। यही कारण है कि हम अपनी जमीन और सम्मान वापस पाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देजमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि में शाहजहां के आवास में प्रवेश करने की कोशिश की थी। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

Sandeshkhali violence: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में संकटग्रस्त संदेशखालि के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को सुबह फिर से विरोध प्रदर्शन हुए। पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। शुक्रवार सुबह नाराज स्थानीय लोगों ने इलाके में जबरन जमीन हड़पने एवं महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेताओं की संपत्तियों में आग लगा दी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेताओं के घरों में भी भीड़ ने तोड़फोड़ की। लाठियों से लैस प्रदर्शनकारियों ने संदेशखालि के बेलमाजुर इलाके में मछली पकड़ने के एक यार्ड के पास छप्पर वाले ढांचे को आग लगा दी और फरार तृणमूल नेता शाहजहां शेख एवं उनके भाई सिराज के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। पता चला है कि जलाया गया ढांचा सिराज का था। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने वर्षों तक कुछ नहीं किया। यही कारण है कि हम अपनी जमीन और सम्मान वापस पाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं।’’

बाद में पुलिस इलाके में दाखिल हुई और उसने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। कुमार अपराह्न में अशांत क्षेत्र में पहुंचे और स्थानीय लोगों से बात की। कुमार ने स्थानीय लोगों से कहा, “आप अपनी शिकायत दर्ज कराएं। हम कार्रवाई करेंगे। हम यहां पुलिस कैंप स्थापित करेंगे। लेकिन मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि कृपया कानून अपने हाथ में न लें।”

संवाददाताओं से बात करते हुए कुमार ने कहा, “पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। हम क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करेंगे।” डीजीपी ने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों की हड़पी गई जमीन वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इससे पहले डीजीपी ने बुधवार को संदेशखालि का दौरा किया था और वहां पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बृहस्पतिवार को कोलकाता लौटने से पहले वह रात भर वहीं रुके थे। ताजा विरोध प्रदर्शन स्थानीय टीएमसी नेताओं के खिलाफ यौन शोषण और जबरन जमीन हड़पने के आरोपों के बाद संदेशखालि के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन और आगजनी के एक दिन बाद हुआ।

संदेशखालि में स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है जिसके बाद से यह जगह सुर्खियों में है। प्रवर्तन निदेशालय अधिकारियों के दल पर पांच जनवरी को भीड़ ने उस समय हमला कर दिया था जब उसने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि में शाहजहां के आवास में प्रवेश करने की कोशिश की थी। शाहजहां तभी से फरार है 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर