लाइव न्यूज़ :

Sambhal Aloo News: तुलसी मानस मंदिर में रखा गया चमत्कारी आलू?, दिव्य छवि देखने उमड़ रहे भक्त, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2025 11:29 IST

Sambhal Aloo News: मंदिर के राम दरबार में रखे गए आलू को "भगवान का अवतार" माना जा रहा है, जो दूर-दूर से भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिव्य छवि वाला आलू एक अवतार का रूप है।वंश गोपाल तीर्थ के पास खेमा गांव में पाया गया था।हमने इसे मंदिर में स्थापित करने का फैसला किया।

Sambhal Aloo News:संभल के तुलसी मानस मंदिर में उस आलू को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए, जिस पर ‘‘भगवान की छवि चमत्कारी रूप से दिखाई देने’’ का दावा किया जा रहा है। मंदिर के राम दरबार में रखे गए आलू को "भगवान का अवतार" माना जा रहा है, जो दूर-दूर से भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

   

मंदिर के महंत शंकर दास ने सोमवार को कहा, ‘‘दिव्य छवि वाला आलू एक अवतार का रूप है। यह वंश गोपाल तीर्थ के पास खेमा गांव में पाया गया था। यहां दर्शन के लिए आए एक भक्त ने बताया कि आलू में छवि दिखाई दी थी, इसलिए हमने इसे मंदिर में स्थापित करने का फैसला किया।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि यह माना जाता है कि भगवान कल्कि संभल में अपना अवतार लेंगे, इसलिए इस दिव्य आलू को उनके आगमन से पहले एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। होली के आगमन से पूर्व इस पवित्र छवि के प्रकट होने से उत्सव में चार चांद लग गए हैं।" शंकर दास ने दावा किया कि आलू पर बनी छवि ‘‘स्पष्ट रूप से नंदी, भगवान शिव और कछुए’’ से मिलती- जुलती है।

दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में से एक मोहित रस्तोगी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैंने सुना है कि तुलसी मानस मंदिर में भगवान आलू के रूप में प्रकट हुए हैं, इसलिए मैं खुद इसे देखने आया हूं। यह देखकर मेरा दिल खुशी से भर गया है और ऐसा लग रहा है कि संभल में भगवान कल्कि का आगमन निकट है।" 

टॅग्स :संभलउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो