लाइव न्यूज़ :

रक्षाबंधन मौके पर पीपल पेड़ में बांधा रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री नीतीश ने दिया वन संरक्षण का संदेश, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2024 15:27 IST

watch Raksha Bandhan 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के अवसर पर सोमवार को पटना स्थित राजधानी वाटिका में ‘बाम्बेक्स इपलीटिका’ वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी वाटिका में ‘डोरंडा’ का पौधा भी लगाया।

Open in App
ठळक मुद्दे13 अगस्त 2012 को रक्षा बंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ का शुभारंभ किया था।पृथ्वी को हो रहे नुकसान को कम करने के लिए पौधारोपण करना अति आवश्यक है।जन जागरूकता और पौधों को संरक्षित करने के साथ अधिक से अधिक पौधारोपण करना है।

watch Raksha Bandhan 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रक्षाबंधन के मौके पर पटना के इको पार्क में पीपल के पेड़ में रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई दी। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित वन पर्यावरण विभाग के मंत्री प्रेम कुमार और विभिन्न विभागों के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन एवं 'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस' के पावन अवसर पर पटना स्थित राजधानी वाटिका में 'बाम्बेक्स इपलीटिका' वृक्ष को भी रक्षा सूत्र बांधा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी वाटिका में 'डोरंडा' पौधे का रोपण भी किया। 13 अगस्त 2012 को रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने "बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस" का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य था कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हों, पौधों को संरक्षित करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना एवं इन्हें बचाना अतिआवश्यक है। जल-जीवन-हरियाली एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। वहीं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि 20 अगस्त यानी कल से बिहार के पहाड़ों पर पेड़ लगाए जाएंगे।

मंगलवार से ये पेड़ पहाड़ों पर ड्रोन के माध्यम से लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना हमारा मकसद है। इसके लिए बिहार में करीब 4 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 2 करोड़ 20 लाख पौधे लग चुके हैं। इन पौधों की सुरक्षा का पूरा इतंजाम किया जा रहा है।

इसके जरिए ग्रीन बिहार बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रेम कुमार ने कहा कि इस वक्त दुनिया में काफी संकट है। जलवायु परिवर्तन हो रहा है। मौसम बदल रहा है। समय पर मानसून दस्तक नहीं दे रहा है। इस संकट से निपटने के लिए ही पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया गया है।

दक्षिण बिहार पहाड़ और जंगलों से घिरा हुआ एरिया है। गया, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, जहानाबाद, रोहतास में पहाड़ों पर मैनुअल तरीके से सीड बॉल लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। इसके साथ ही पहाड़ी एरिया पर पौधों को सही समय पर पानी मिले इसके लिए गार्लैंड ट्रेंच की व्यवस्था की जा रही है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं विधायी कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा अधिकारी उपस्थित थे। 

टॅग्स :रक्षाबन्धननीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप