लाइव न्यूज़ :

स्कूली बच्चियों ने राहुल गांधी से किया ये सवाल, जवाब मिला- मोदीजी से पूछो, सरकार वही चला रहे हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 17, 2018 15:08 IST

राहुल गांधी ने सोमवार (16 अप्रैल) को एक स्कूल के कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने छात्र-छात्राएं से मुलाकात की औैर सभी के सवालों के जवाब भी दिए।

Open in App

अमेठी, 17 अप्रैल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में तीन दिन के दौरे पर हैं। यहां राहुल गांधी ने सोमवार (16 अप्रैल) को  एक स्कूल के कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने छात्र-छात्राएं से मुलाकात की औैर सभी के सवालों के जवाब भी दिए।

कठुआ-उन्नाव रेप पर चुप्पी तोड़ने के लिए शुक्रिया पीएम मोदी, लेकिन बेटियों को इंसाफ कब मिलेगा: राहुल गांधी

 लेकिन सवाल-जवाब के दौरान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह छात्राओं के सवाल का रोचक अंदाज में जवाब दे रहे हैं। दरअसल सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने राहुल गांधी से सवाल किया कि जो कानून पूरे देश के लिए बनते हैं उन्हें गांवों में सख्ती से लागू क्यों नहीं किया जाता है, जिसके जवाब में राहुल गांधी ने जो कहा वो काफी हैरान कर देने वाला था।

 राहुल गांधी ने कहा कि इसका जवाब आप मोदी जी से पूछिए, सरकार तो वो ही चला रहे हैं। हमारी सरकार नहीं है, जब हमारी सरकार होगी तो हम जवाब देंगे। जिसके बाद उनको ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।इतना ही नहीं राहुल ने अमेठी के सवाल पर पर कहा कि अमेठी को तो योगी जी चलाते हैं। मैं तो अमेठी का सांसद हूं।

कठुआ-उन्नाव घटना के खिलाफ कांग्रेस देश के सभी जिलों में आज रात निकालेगी ‘कैंडल मार्च’

 मेरा काम लोकसभा में कानून बनाने का है। मगर योगी जी का काम यूपी को चलाने का है और योगी जी दूसरा काम कर रहे हैं। उन्होंने यहां हर सवाल के जवाब में बीजेपी को घेरने की कोशिश की है। फिलहाल राहुल गांधी के इन हमलों का बीजेपी की ओर से जवाब नहीं है। 

टॅग्स :राहुल गाँधीअमेठीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब