लाइव न्यूज़ :

PM Modi Meets Indian Olympic Contingent: हॉकी टीम ने पीएम को स्टिक भेंट की, मनु से पिस्टल के बारे में पूछते रहे प्रधानमंत्री, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 15, 2024 16:50 IST

PM Modi Meets Indian Olympic Contingent: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक से छह पदक लेकर लौटे भारतीय दल से गुरुवार को यहां अपने आवास पर मुलाकात की और इस दौरान इतिहास रचने वाली निशानेबाज मनु भाकर ने उन्हें अपनी वह पिस्टल दिखाई जिससे उन्होंने दो कांस्य पदक जीते।

Open in App
ठळक मुद्देPM Modi Meets Indian Olympic Contingent: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने प्रधानमंत्री को एक स्टिक भेंट की।PM Modi Meets Indian Olympic Contingent: इस दौरान खिलाड़ियों ने गले में अपने कांस्य पदक लटका रखे थे।PM Modi Meets Indian Olympic Contingent: पीआर श्रीजेश और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तस्वीरें खिंचवाई।

PM Modi Meets Indian Olympic Contingent: भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक खेलों 2024 में भाग लेने वाले ओलंपिक दल से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारतीय एथलीटों विशेषकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम, दोहरे कांस्य पदक विजेता मनु भाकर, सरबजोत सिंह और अमन सहरावत को ढेर सारी शुभकामना दीं। आवास पर हुई मुलाकात के दौरान पीएम को ओलंपिक जर्सी उपहार में दी गई। विशेष हॉकी स्टिक के साथ भारतीय हॉकी टीम के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर थे। पेरिस खेलों में अपनी निशानेबाजी से सबका दिल जीतने वाली मनु भाकर ने प्रधानमंत्री को एक विशेष रूप से डिजाइन की गई एयर पिस्टल भी उपहार में दी। भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने भी पीएम को अपनी हस्ताक्षरित जर्सी दी।

स्वतंत्रता के बाद किसी एक ओलंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी मनु को प्रधानमंत्री को उस पिस्टल के बारे में बताते हुए देखा गया जिससे उन्होंने पेरिस में 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में दो कांस्य पदक जीते थे। मनु के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल की मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले सरबजोत सिंह और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक हासिल करने वाले स्वप्निल कुसाले ने भी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत की।

कुश्ती में पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 57 किग्रा में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान अमन सहरावत को भी मोदी के साथ भारतीय जर्सी के साथ पोज़ देते देखा गया, जिस पर उनके हस्ताक्षर थे। भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा अभी स्वदेश नहीं लौटे हैं। वह कमर की अपनी चोट को लेकर चिकित्सकों से परामर्श करने के लिए जर्मनी चले गए थे।

मोदी ने भारतीय दल के सदस्यों को संबोधित किया और पेरिस ओलंपिक के पुरुष एकल में चौथे स्थान पर रहने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन सहित उनमें से कुछ के साथ बातचीत भी की। टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) और मीराबाई चानू (भारोत्तोलन) भी उन खिलाड़ियों में शामिल थे।

जिन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी उपस्थित थे। इससे पहले दिन में भारतीय ओलंपिक दल के सदस्य ऐतिहासिक लाल किले में मौजूद थे जहां मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित किया था।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसपेरिस ओलंपिक 2024नरेंद्र मोदीमनु भाकरनीरज चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'