लाइव न्यूज़ :

Ahmedabad Plane Crash: 10 मिनट और बची जान, भारी ट्रैफिक ने बचाई?, भारत आई ब्रिटेन की रहने वाली भूमि चौहान ने कहा-भगवान और भाग्य का शुक्रिया, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2025 14:30 IST

Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देदो साल पहले ब्रिटेन में बसने के बाद पहली बार अहमदाबाद आई थीं।उड़ान संख्या एआई 171 में सवार होने से सिर्फ 10 मिनट से चूक गईं।भारत आई थीं और बृहस्पतिवार की उड़ान से लंदन वापस जाने वाली थीं।

मुंबईः भारत आई ब्रिटेन की रहने वाली भूमि चौहान, अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुई एअर इंडिया की उड़ान छूटने पर भगवान और अपने भाग्य का शुक्रिया अदा कर रही हैं जो भारी ट्रैफिक में फंसने की वजह से हवाई अड्डे पर देरी से पहुंची थीं। भूमि ने कहा कि वह लंदन जाने वाली उड़ान संख्या एआई 171 में सवार होने से सिर्फ 10 मिनट से चूक गईं। एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वह दो साल पहले ब्रिटेन में बसने के बाद पहली बार अहमदाबाद आई थीं।

 

भूमि ने कहा, ‘‘जब से मुझे दुर्घटना के बारे में पता चला है, मैं कांप रही हूं। मैं दोपहर 1.30 बजे हवाई अड्डे से निकली, क्योंकि यातायात के कारण मेरी फ्लाइट छूट गई थी। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं।’’ उन्होंने कहा कि वह छुट्टियों के लिए भारत आई थीं और बृहस्पतिवार की उड़ान से लंदन वापस जाने वाली थीं।

जिसने दोपहर 1.39 बजे उड़ान भरी और अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भूमि ने कहा, ‘‘उड़ान समय पर थी और मैं इससे चूक गई.... मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं। विमान में सवार सभी लोगों के लिए मेरी प्रार्थनाएं।’’

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 10 लोग महाराष्ट्र के, ज्यादातर चालक दल के सदस्य

अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में सवार कम से कम 10 लोग महाराष्ट्र के थे जिनमें एक पायलट और चालक दल के सदस्य भी शामिल थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार दोपहर 230 यात्रियों और चालक दल के 12 सदस्यों को लेकर लंदन जा रहा बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया जबकि विमान में सवार 241 लोग मारे गए और इनमें से 10 महाराष्ट्र के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि विमान के पायलट कैप्टन सुमित पुष्करराज सभरवाल (56) मुंबई के पवई इलाके के जल वायु विहार के निवासी थे और अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते थे।

फ्लाइट के सह-पायलट क्लाइव कुंदर मुंबई के पश्चिमी उपनगर के निवासी थे जैसा कि उनके सोशल मीडिया खाते से जानकारी मिली है। चालक दल के सदस्य दीपक पाठक ठाणे जिले के बदलापुर में रहते थे। पाठक की बहन ने पहले बताया था कि लंदन जाने से पहले उन्होंने अपनी मां से बात की थी।

उन्होंने बताया कि दीपक 11 वर्ष से एअर इंडिया में काम कर रहे थे। चालक दल की एक अन्य सदस्य मैथिली पाटिल (23) नवी मुंबई के न्हावा गांव की रहने वाली थीं। मैथिली दो वर्ष पहले एअर इंडिया में शामिल हुई थीं और उनके पिता मोरेश्वर पाटिल ओएनजीसी में ठेकेदार हैं।

न्हावा के एक पूर्व सरपंच ने बताया कि मैथिली ने लंदन जाने से पहले अपने पिता से बात की थी और शहर पहुंचने पर उन्हें फोन करने का वादा किया था। एक अन्य सदस्य अपर्णा महादिक (43) गोरेगांव की निवासी थीं और उनके पति भी एअर इंडिया में चालक दल के सदस्य के तौर पर काम करते हैं।

अपर्णा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता सुनील तटकरे की रिश्तेदार थीं। रोशनी राजेंद्र सोंघरे डोंबिवली व सैनीता चक्रवर्ती जुहू कोलीवाड़ा की रहने वाली थीं और दोनों ही चालक दल के सदस्य के रूप में विमान में सवार थीं। रोशनी के इंस्टाग्राम पर 54,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे और वह एक ‘ट्रैवल इन्फ्लुएंसर’ भी थीं।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में महादेव पवार (68) और उनकी पत्नी आशा (60) भी शामिल हैं, जो सोलापुर जिले के सांगोला के हातिद गांव के रहने वाले थे। पवार दंपति 15 साल पहले सांगोला छोड़कर गुजरात में बस गए थे और वे अपने बेटे से मिलने लंदन जा रहे थे। विमान में सवार यात्री यशा कामदार मोधा (32), नागपुर के व्यवसायी मनीष कामदार की बेटी थीं। वह अपने बेटे रुद्र व सास रक्षाबेन के साथ लंदन जा रही थीं और तीनों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

टॅग्स :विमान दुर्घटनाअहमदाबादगुजरातएयर इंडियामुंबईLondon
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

भारतहवाई यात्रियों की परेशानियों का जिम्मेदार कौन?

भारतBhavnagar Complex Fire: आग ने कई अस्पतालों को अपनी चपेट में लिया, चादरों में लिपटे बच्चों को खिड़कियों से बचाया गया, देखें भयावह वीडियो

भारतGujarat: भावनगर में पैथोलॉजी लैब में भीषण आग, बुजुर्गों और बच्चों को बचाने का रेस्क्यू जारी; दमकल की टीमें मौजूद

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी