लाइव न्यूज़ :

Pahalgam Terror Attack: 'मुस्लिम नहीं है बोला, गोली मार दी'?, पहलगाम में आतंकवादी ने पति को मारी गोली, दर्द में रो पड़ी पत्नी, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2025 21:18 IST

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम कस्बे के निकट एक खूबसूरत घास के मैदान में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कई पर्यटकों के मारे जाने और कम से कम 26 के घायल होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देपर्यटक खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे थे।अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भारत दौरे पर हैं।पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं।

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन घने देवदार के जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है तथा पर्यटकों और ‘ट्रेकर्स’ के बीच पसंदीदा स्थान है। मंगलवार को बैसरन इलाके में सैन्य वर्दी पहने 2-3 आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर की गई गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई है। इंटरनेट पर एक व्यक्ति का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बच गया है। वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मैं यहां पर थी साइड में भेल पूरी खा रही थी, मेरा पति साइड में था, एक इंसान आया उसने उसको गोली मार दी, उसने बोला शायद मुस्लिम नहीं है, उसने गोली मार दी।" वीडियो में एक और महिला को बेसुध होकर रोते हुए कहा कि मेरे पति को बचा लो। वीडियो में एक और व्यक्ति को खून से लथपथ कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है। जबकि उसकी पत्नी वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति से मदद की गुहार लगाती है।

  

शवों को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह जोड़ा हनीमून मनाने जम्मू कश्मीर गया था। घटनास्थल के कथित वीडियो में शवों और रोती हुईं महिलाओं का दहला देने वाला दृश्य देखा जा सकता है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

  

हमले के समय घटनास्थल पर मौजूद एक महिला ने बताया, “मेरे पति के सिर में गोली लगी, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं।” महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई। एक अन्य महिला पर्यटक ने बताया कि जैसे ही गोलियां चलीं, अफरातफरी मच गई और पर्यटक छिपने के लिए भागे, लेकिन खुले स्थान पर छिपने के लिए कोई जगह नहीं थी।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरपाकिस्ताननरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील