लाइव न्यूज़ :

अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद के लिए खींचतान-नूराकुश्ती चल रही?, पीएम मोदी बोले- महाअघाड़ी वाले जिस गाड़ी पर चल रहे हैं, न पहिये हैं और न ब्रेक...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 12, 2024 18:07 IST

Maharashtra Chunav 2024: आप सब देख रहे हैं कि अघाड़ी में कैसे भगदड़ मची हुई है। अभी से अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद के लिए खींचतान, नूराकुश्ती चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने दशकों तक देश पर राज किया है।कांग्रेस की इसी सोच ने महाराष्ट्र के किसानों को बदहाल बनाए रखा।महायुति सरकार ने किसानों के बिजली के बिल माफ कर दिए।

सोलापुरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) पर हमला किया। सोलापुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब महाराष्ट्र की आस्था और संस्कृति में विश्वास करने वाली महायुति की सरकार काम करती है, तो कैसे कैसे परिणाम आते हैं, सोलापुर के लोगों ने ये देखा है। सोलापुर के लोग जिस विकास की मांग दशकों से कर रहे थे, जो प्रोजेक्ट्स दशकों से लटके थे, महायुति सरकार ने उन्हें पूरा करके दिखाया है। देश-विदेश से आने वाले लोगों को यहां हुए विकास कार्यों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

हमारे सोलापुर में पालकी यात्रा की बहुत प्राचीन परंपरा है, पहले यात्रियों को बहुत परेशानी होती थी। पालकी महामार्ग का निर्माण करवाकर इस परेशानी को हल करने का सौभाग्य भी हमें ही मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) को सबसे ‘अस्थिर गाड़ी’ करार देते हुए कहा यह कभी स्थिर सरकार नहीं दे सकती।

ये बदलाव केंद्र की भाजपा और महाराष्ट्र की महायुति सरकार के कामों से संभव हुआ है। आज हम विकसित महाराष्ट्र से विकसित भारत के निर्माण की ओर बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र को अगले 5 साल तक महायुति की ऐसी सरकार की जरूरत है, जो स्थिर हो, जिसका एकमात्र लक्ष्य महाराष्ट्र का विकास हो। स्थिर सरकार ही महाराष्ट्र के लिए दूरगामी नीतियां बना पाएगी।

आपको याद रखना है कि ये महाअघाड़ी वाले जिस गाड़ी पर चल रहे हैं, वो ऐसी गाड़ी है जिसमें न पहिये हैं, न ब्रेक है और कौन चलाएगा इसके लिए मारामारी है। अघाड़ी सबसे अस्थिर गाड़ी है, ये लोग आपस में ही झगड़ा करने में समय बर्बाद कर देते हैं। आप सब देख रहे हैं कि अघाड़ी में कैसे भगदड़ मची हुई है। अभी से अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद के लिए खींचतान, नूराकुश्ती चल रही है। एक पार्टी पूरे दिन अपने नेता को मुख्यमंत्री बताने में लगी रहती है। दूसरी पार्टी और कांग्रेस वाले उनकी दावेदारी खारिज करने में लगे रहते हैं।

उन्होंने इसके घटक दलों में अंदरूनी कलह होने का दावा करते हुए कहा कि इनके बीच मुख्यमंत्री पद के लिए नूराकुश्ती भी चल रही है। राज्य में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोलापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आप सब देख रहे हैं कि आघाडी में कैसे भगदड़ मची हुई है।

अभी से आघाड़ी में मुख्यमंत्री पद के लिए खींचतान, नूराकुश्ती चल रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक पार्टी पूरे दिन अपने नेता को मुख्यमंत्री बताने में लगी रहती है। दूसरी पार्टी और कांग्रेस वाले उनकी दावेदारी खारिज करने में लगे रहते हैं। चुनाव से पहले जिनका ये हाल है, वो आघाड़ी वाले महाराष्ट्र को कभी भी स्थिर सरकार नहीं दे सकते।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये एमवीए वाले जिस गाड़ी पर चल रहे हैं, वह ऐसी गाड़ी है जिसमें न पहिये हैं और ना ही ब्रेक है। उन्होंने कहा, ‘‘कौन चलाएगा इसके लिए मारामारी है। आघाड़ी सबसे अस्थिर गाड़ी है, ये लोग आपस में ही झगड़ा करने में समय बर्बाद कर देते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिनकी हालत चुनाव से पहले ऐसी है, वे कभी महाराष्ट्र को स्थिर सरकार नहीं दे सकते।’’

उन्होंने कहा कि दशकों तक कांग्रेस ने देश पर शासन किया लेकिन कई मुद्दों को अनसुलझा छोड़ दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने लोगों को विभिन्न समस्याओं में व्यस्त रखा। यह उनकी विशिष्ट कार्य संस्कृति बन गई है।’’ मोदी ने कहा कि इसके कारण महाराष्ट्र में किसानों को कई वर्षों तक नुकसान उठाना पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में कांग्रेस और उसके सहयोगी सिंचाई के मुद्दों का प्रभावी ढंग से समाधान करने में विफल रहे। इसके विपरीत, हमने इन समस्याओं को हल करने पर ध्यान केंद्रित किया है। हमारे प्रयासों की बदौलत सोलापुर के कई गांवों में जलस्तर बढ़ रहा है।’’ मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति सरकार ने दशकों से लंबित परियोजनाओं को पूरा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आपका प्यार और आशीर्वाद मेरी ऊर्जा का एक शाश्वत स्रोत है।’’ मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र को महायुति सरकार की जरूरत है और केवल एक स्थिर सरकार ही राज्य के लिए दीर्घकालिक नीतियां बना पाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना हर किसी की जुबान पर है और इससे विपक्ष की नींद उड़ गई है।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024सोलापुर दक्षिणनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारत अधिक खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश