लाइव न्यूज़ :

Karnataka CM Siddaramaiah: निजी जेट विमान में दिखे मंत्री खान और सीएम सिद्दारमैया, सूखा राहत पर फंड नहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर किया हमला, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2023 16:09 IST

Karnataka CM Siddaramaiah: वीडियो वायरल होने के बाद ‘‘समृद्ध और विलासितापूर्ण जीवनशैली का दिखावा’’ करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस सरकार की कड़ी आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्दरमैया आवास मंत्री खान और राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा समेत अन्य लोगों के साथ दिखे।यदि असहिष्णुता का कोई चेहरा होता तो कर्नाटक सरकार इसमें सबसे आगे होती।कांग्रेस के मंत्रियों के लिए करदाताओं का पैसा लूटना बहुत आसान है।

Karnataka CM Siddaramaiah: कर्नाटक में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी बी जेड जमीर अहमद खान के एक निजी जेट में बैठे होने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद ‘‘समृद्ध और विलासितापूर्ण जीवनशैली का दिखावा’’ करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस सरकार की कड़ी आलोचना की।

वीडियो में सिद्दरमैया आवास मंत्री खान और राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा समेत अन्य लोगों के साथ दिखे। भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने कहा, ‘‘यदि असहिष्णुता का कोई चेहरा होता तो कर्नाटक सरकार इसमें सबसे आगे होती।

पूरा कर्नाटक गंभीर सूखे की चपेट में है, किसान फसलों को नुकसान होने और कोई बारिश न होने तथा बमुश्किल से कोई विकास कार्य होने के कारण सबसे खराब संकट का सामना कर रहे हैं। इन सबके बावजूद कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी राज्य की गरीब युवतियों के सामने अपनी समृद्ध और विलासितापूर्ण जीवनशैली का दिखावा करने के बारे में सोच सकते हैं।’’

विजयेंद्र ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वे सूखा राहत कार्यों के लिए निधि मांगने के लिए इस महंगे विमान में यात्रा कर रहे हैं! हमारे संकट का यह भद्दा उपहास है। कांग्रेस के मंत्रियों के लिए करदाताओं का पैसा लूटना बहुत आसान है।’’ 

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर