लाइव न्यूज़ :

Watch: दिल्ली में लगे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के विवादित पोस्टर, यासीन मलिक के साथ आए नजर; जांच में जुटी पुलिस

By अंजली चौहान | Updated: April 30, 2024 13:02 IST

इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को विवादास्पद पोस्टर हटाते हुए देखा जा सकता है। हालाँकि, पोस्टर अपने प्रायोजक की पहचान का खुलासा नहीं करता है, न ही यह इसके उत्पादन के लिए जिम्मेदार प्रिंटिंग प्रेस के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

Open in App

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी माहौल में नेताओं की बयानबाजी के बीच, एक पोस्टर ने सियासत गर्म कर दी है। लुटियंस दिल्ली के पॉश इलाके में मंगलवार को एक विवादित पोस्टर देखा गया जिसकी जांच पुलिस कर रही है। पोस्टर के सामने आते ही पुलिस ने फौरन इसे इलाके से हटवा दिया। 

हालांकि, दिल्ली की सड़कों पर लगे पोस्टर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवादित पोस्टर में कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की तस्वीर है। पोस्टर में मतदाताओं से दिल्ली में मतदान की तारीख 25 मई को कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने का आग्रह किया गया है, साथ ही 'लोकतंत्र की आवाज' के बैनर तले यासीन मलिक की रिहाई की भी वकालत की गई है।

पोस्टर में पूर्व पीएम के साथ जिस यासीन मलिक की फोटो है वह इस समय जेल में बंद है। इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को विवादास्पद पोस्टर हटाते हुए देखा जा सकता है। हालाँकि, पोस्टर अपने प्रायोजक की पहचान का खुलासा नहीं करता है, न ही यह इसके उत्पादन के लिए जिम्मेदार प्रिंटिंग प्रेस के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली की सड़कों पर लगे पोस्टर को पुलिस ने फिलहाल हटा लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, पुलिस इस बात का पता नहीं लगा पाई है कि पोस्टर किसने और क्यों लगाया है। ऐसे में पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश कर रही है।

दिल्ली में 25 मई को होंगे मतदान

इस साल हो रहे लोकसभा चुनाव को सात चरणों में संपन्न किया जा रहा है जिसमें से दो चरणों के लिए वोटिंग हो चुकी है वहीं, अन्य चरण बाकी है। राजधानी दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। चुनाव आयोग 4 जून को देशभर की सभी सीटों के नतीजे घोषित करेगा।

वहीं, पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल (102 सीटें) और दूसरे चरण का 26 अप्रैल (88 सीटें) को संपन्न हो गया है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है, जिसमें कुल 94 सीटें शामिल हैं।

टॅग्स :मनमोहन सिंहदिल्ली पुलिसयासीन मलिकलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील