लालू और तेजस्वी यादव से मिले अशोक गहलोत, गठबंधन में तकरार खत्म करने की कोशिश, 23 नवंबर को करेंगे सभी नेता प्रेस कांफ्रेंस, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 22, 2025 13:47 IST2025-10-22T13:43:52+5:302025-10-22T13:47:36+5:30
आगे की रणनीतियों और सरकार बनने के बाद राज्य के लोगों के लिए कैसे काम कर सकते हैं, इस पर चर्चा की। कल सारी जानकारी दी जाएगी।

photo-ani
पटनाः बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत और बिहार के एआईसीसी प्रभारी कृष्णा अल्लावरू राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे। गहलोत ने राजद प्रमुख लालू यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात पर कहा कि हमारी अच्छी चर्चा हुई। कल प्रेस कॉन्फ्रेंस है। कल हर भ्रम दूर हो जाएगा। महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है। बिहार में 243 सीटें हैं, 5-10 सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो सकता है। अल्लावरु ने कहा कि हमने आगे की रणनीतियों और सरकार बनने के बाद राज्य के लोगों के लिए कैसे काम कर सकते हैं, इस पर चर्चा की। कल सारी जानकारी दी जाएगी।
#WATCH | Patna, Bihar: On meeting RJD chief Lalu Yadav and RJD leader Tejashwi Yadav, Congress observer for Bihar elections, Ashok Gehlot, says, "We had a good discussion. There is a press conference tomorrow. Every confusion will be clear tomorrow. The Mahagathbandhan is… https://t.co/veMijNR7BBpic.twitter.com/Uf78VCVvFG
— ANI (@ANI) October 22, 2025
#WATCH | Patna, Bihar: On meeting RJD chief Lalu Yadav and RJD leader Tejashwi Yadav, AICC In-charge for Bihar, Krishna Allavaru, says, "We had a discussion on the strategies ahead and how we can work for the people of the state after forming the govt here. Every detail will be… https://t.co/veMijNR7BBpic.twitter.com/h9q4Vp2Phl— ANI (@ANI) October 22, 2025
एनडीए को बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले 5 सालों में क्या किया है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर विपक्षी दलों के ‘महागठबंधन’ के भीतर जारी चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और जल्द सभी भ्रम समाप्त हो जाएंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘तमाम काम बहुत अच्छे से चल रहे हैं। एक-दो दिन में जो भी भ्रम है, वह पूरी तरह दूर हो जाएगा।’’ पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने स्वीकार किया कि बिहार की 243 विधानसभा सीट में से कुछ पर ‘‘दोस्ताना मुकाबला’’ की स्थिति बन सकती है, लेकिन उन्होंने इसे किसी बड़े विवाद के रूप में देखने से इनकार किया।
उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी कार्यकर्ताओं में उत्साह होता है, स्थानीय परिस्थितियों के चलते ऐसी स्थितियां आती हैं। इसे महागठबंधन की कमजोरी नहीं बल्कि लोकतांत्रिक जोश के रूप में देखना चाहिए।’’ सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामदलों के बीच जारी आंतरिक मतभेद के चलते महागठबंधन के घटक दल राज्य की कम से कम 11 विधानसभा सीट पर एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। इस बीच, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने भी राज्य की चुनावी रणनीति को लेकर पार्टी की स्थिति स्पष्ट की।
उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में मुकाबला 243 सीट पर है और यह लड़ाई सीधे तौर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ है। यह सिर्फ सत्ता की लड़ाई नहीं बल्कि बिहार की जनता और उनके बच्चों के भविष्य की लड़ाई है।’’ अल्लावरु ने विश्वास जताया कि महागठबंधन जनता के मुद्दों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा और बिहार में बदलाव की बयार लाएगा।