लाइव न्यूज़ :

क्या मतदाता सूची में घुसपैठिये होने चाहिए?, अमित शाह ने कहा-लालू जी ने बिहार वालों को डराने के लिए शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दिया!

By एस पी सिन्हा | Updated: October 24, 2025 17:59 IST

मैं छठी मईया से यही आशीर्वाद चाहता हूं कि छठ मईया बिहार के लोगों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखना, ताकि कभी यहां जंगलराज ना आए।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव ने शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देकर ये साबित कर दिया है कि वो बिहार में फिर से जगंलराज लाना चाहते हैं। जिस शहाबुद्दीन ने 75-75 जघन्य हत्याओं से सिवान की भूमि को लहूलुहान किया, वो शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देकर डराना चाहते हैं। महागठबंधन बिहार को जंगलराज की ओर ले जाना चाहता है और एनडीए गठबंधन आनंद मिश्रा को टिकट देकर सुशासन की ओर ले जा रहा है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले सूबे का सियासी तापमान काफी गर्म हो गया है। सियासी दलों के बीच सियासी जुबानी जंग तेज हो गई है। वहीं, एनडीए के चुनाव अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के दौरे पर रहे। चुनाव के प्रचार अभियान तहत बक्सर और सीवान में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू जी ने बिहार वालों को डराने के लिए शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दिया है। वहीं, हमने भारतीय सेवा को छोड़कर बिहार की सेवा करने के लिए आनंद मिश्रा को टिकट दिया है। वहीं, सीवान जिले में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 20 साल तक ए-श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर शहाबुद्दीन, जिसके खिलाफ लगभग 75 मामले, दो जेल की सजा, तिहरे हत्याकांड, एक एसपी पर हमला। उसने एक व्यवसायी के बेटों को तब तक तेजाब में नहलाया जब तक उनकी खाल नहीं उतर गई।

सीवान के बहादुर लोगों ने शहाबुद्दीन के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया। उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन के बेटे को खुद लालू प्रसाद यादव ने रघुनाथपुर से टिकट दिया है। अब नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के शासन में, चाहे 100 शहाबुद्दीन आ जाए कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

विपक्ष पर तीखे आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा कि वे प्रत्याशियों के नामांकन के बाद सबसे पहले सिवान की जनता से संवाद करने आए हैं। रैली में अमित शाह ने लालू-राबड़ी के दौर और उस समय के अपराधी तत्वों का जिक्र करते हुए कहा कि 20-20 सालों तक लालू यादव और राबड़ी देवी के जंगलराज में शहाबुद्दीन का खौफ, अत्याचार, हत्याएं, ये सब सीवान ने सहा है।

सीवान की भूमि लहूलुहान हो गई, मगर सिवान वासियों ने झुकने का नाम नहीं लिया। जंगलराज को समाप्त कर दिया गया। अमित शाह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में जंगलराज की समाप्ति को भी सराहनीय बताया। लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी आरजेडी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि  आपने 20 वर्षों में विकास का कोई काम किया है तो सीवान वालों को बताइये।

विकास नहीं किया, मगर आप चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब स्कैम, रेलवे होटल घोटाला और बीपीएससी भर्ती में घोटाले में फंसे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि 14 नवंबर को चुनावी नतीजे के बाद विपक्ष के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई होगी। राष्ट्रवाद और घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस के राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए अमित शाह ने पूछा कि क्या मतदाता सूची में घुसपैठिये होने चाहिए?

उन्होंने कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि घुसपैठियों को बिहार में रहने दो। सीवान वालों बताइए, घुसपैठियों को बिहार से निकालना चाहिए या नहीं? एक बार एनडीए सरकार बनाते हैं तो एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर देश से बाहर किया जाएगा। अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं छठी मईया से यही आशीर्वाद चाहता हूं कि छठ मईया बिहार के लोगों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखना, ताकि कभी यहां जंगलराज ना आए। लालू जी वोट बैंक की लालच में आपने राम मंदिर का विरोध किया, लेकिन बक्सर वाले इसका जवाब देने जा रहे हैं।

माता सीता का भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं। हमने बिहार में 125 यूनिट बिजली बिल माफ कर दिया, हमने महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण किया। आशा बहनों का एक हजार रुपए से तीस हजार रुपए किया और ममता कार्यकर्ता का मानदेय डबल करने का काम किया।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025अमित शाहलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील