लाइव न्यूज़ :

WATCH Bihar Politics: भाजपा के 'बंटोगे तो कटोगे' के नारे का जवाब?, राजद ने लिखा-'भाजपा से सटोगे तो कटोगे', देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2024 15:47 IST

WATCH Bihar Politics News: राजद कार्यालय के गेट संख्या-2 के बगल में यह पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में भाजपा पर कई संगीन आरोप भी लगाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे"भाजपा से सटोगे तो कटोगे।"जनता को ठगने का काम किया है।प्रधानमंत्री ने जनता से सरेआम झूठ बोला है।

पटनाः भाजपा नेताओं के द्वारा ’बंटोगे तो कटोगे’ का नारा दिए जाने को लेकर देशभर में सियासत गर्मायी हुई है। विपक्षी दलों के द्वारा इसके काट में कई तरह के नारे गढ़े जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब राजद ने ’बंटोगे तो कटोगे’ के नारे पर पलटवार करते हुए कहा है कि ’भाजपा से सटोगे तो कटोगे’। राजद ने इसको लेकर पटना की सड़कों पर, चौक चौराहों पर पोस्टर लगाए हैं। राजद पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा के द्वारा इस पोस्टर को लगाया गया है। पोस्टर में सबसे पहले बोल्ड अक्षरों में लिखा हुआ है- "भाजपा से सटोगे तो कटोगे।"

 

इसके बाद पोस्टर में बताया गया है कि भाजपा ने किस तरह अलग-अलग तरीके से अपने सहयोगियों और जनता को ठगने का काम किया है। राजद कार्यालय के गेट संख्या-2 के बगल में यह पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में भाजपा पर कई संगीन आरोप भी लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा है कि भाजपा ने युवाओं का भविष्य काटा, देश का अमन चैन काटा, जनता के पैसों की तिजोरी काटा, जनता को काटा, भ्रष्टाचारियों को सटाया, सच को काटा, झूठ को गले लगाया। राजद ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री ने जनता से सरेआम झूठ बोला है।

साथ ही उन्होंने अपने सभी नेताओं को झूठ की पाठशाला में बिठाया है। राजद ने भाजपा पर अपने सहयोगी दलों को काटने का आरोप लगाया है। राजद ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में अपनी सहयोगी दल जदयू के ही विधायकों को तोड़ कर पार्टी को खाली कर दिया और लोजपा के भी 5 विधायकों को तोड़ लिया।

बता दें कि पीएम मोदी 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने ऐसे में राजद का आरोप है कि पीएम ने 2014 से ही जनता का जेब काटा है। उल्लेखनीय है कि बीते 13 नवंबर को ही बिहार विधानसभा के चार सीटों पर उपचुनाव में मतदान संपन्न हुआ है। वहीं आज पीएम मोदी के आने से पहले ही राजद के द्वारा पटना की सड़कों पर ये पोस्टर लगा कर बड़ा हमला किय़ा गया।

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडीतेजस्वी यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप