लाइव न्यूज़ :

WATCH Bihar Bridge Collapses: भागलपुर में बह गया एक और पुल, चौखंडी ब्रिज गंगा नदी में?, कई गांव का संपर्क टूटा, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: October 3, 2024 16:51 IST

WATCH Bihar Bridge Collapses: पुल के ध्वस्त होने से बाखरपुर, बाबूपुर, मोहनपुर और गोविंदपुर सहित कई गांव का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।पुल के ध्वस्त होने के बाद बाद से इलाके में अफरातफरी की स्थिति मच गई। निर्माण पीडब्ल्यूडी ने कराया था। सूचना मिलते ही बाखरपुर थाना के पुलिस मौके पहुंची।

WATCH Bihar Bridge Collapses: बिहार में पुल-पुलियों के गिरने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। गुरुवार को एक और पुलिया गंगा नदी का तेज बहाव बर्दाश्त न कर सकी और धारा के साथ निकल चली। पुलिया गिरने की यह घटना भागलपुर जिले में पीरपैंती के चौखंडी में हुई है। पुल पीरपैंती बाजार से बाखरपुर होते हुए बाबूपुर जाने वाली सड़क के बीच चौखंडी के पास थी। पुल के जर्जर होने के बाद चार महीना पहले ही इस पुल पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Flivecitiesnewsbihar%2Fvideos%2F1047525180170579%2F&show_text=false&width=476&t=0" width="476" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

पुल के ध्वस्त होने से बाखरपुर, बाबूपुर, मोहनपुर और गोविंदपुर सहित कई गांव का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। वहीं पुल के ध्वस्त होने के बाद बाद से इलाके में अफरातफरी की स्थिति मच गई। इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी ने कराया था। सूचना मिलते ही बाखरपुर थाना के पुलिस मौके पहुंची।

बताया जा रहा है कि बारिश और गंगा के रौद्र रूप धारण करने से पुलिया पर दबाव ज्यादा बढ़ गया और वह इसे झेल नहीं पाई। पुलिया को पहले से जर्जर घोषित किया जा चुका था। पीरपैंती में पिछले 15 दिनों में पुल या पुलिया गिरने या बहने की यह तीसरी घटना है। पुलिया के बह जाने से अब लोगों के पैदल आने जाने पर भी आफत आ गई है। घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे