लाइव न्यूज़ :

‘अब बिहारी होना गर्व की बात है’?, ‘एक्स’ पर जारी वीडियो संदेश में सीएम नीतीश कुमार ने कहा- समग्र विकास के लिए राजग सरकार का बने रहना जरूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2025 12:56 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नवंबर 2005 में उनकी सरकार के गठन के बाद से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में ‘‘उल्लेखनीय सुधार’’ हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार के लिए कभी कुछ नहीं किया और बिहार के विकास को ही हमेशा प्राथमिकता दी है।कानून-व्यवस्था की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और राज्य में कानून का राज स्थापित किया।आप लोग 2005 से मुझे सेवा का अवसर देते आ रहे हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य के लोगों से एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को वोट देने की अपील की। उन्होंने साथ ही कहा कि ‘‘अब बिहारी होना गर्व की बात है’’ और राज्य के समग्र विकास के लिए राजग सरकार का बने रहना जरूरी है। जद(यू) की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के लिए कभी कुछ नहीं किया और बिहार के विकास को ही हमेशा प्राथमिकता दी है।

कुमार ने कहा कि नवंबर 2005 में उनकी सरकार के गठन के बाद से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में ‘‘उल्लेखनीय सुधार’’ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोग जानते हैं कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी। हमने सत्ता में आने के बाद कानून-व्यवस्था की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और राज्य में कानून का राज स्थापित किया।

आज ‘बिहारी’ होना राज्यवासियों के लिए गर्व की बात है।’’ नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं, हिंदुओं, मुसलमानों, सवर्णों, दलितों, पिछड़े वर्गों और समाज के कमजोर तबकों के सशक्तीकरण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप लोग 2005 से मुझे सेवा का अवसर देते आ रहे हैं।

हमने बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए कई कदम उठाए हैं और ये प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।’’ मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य और केंद्र में राजग की सरकार रहने से बिहार ने ‘‘तीव्र विकास’’ किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह क्रम जारी रहना चाहिए, इसलिए आप सब राजग को एक और मौका दें ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सहयोग से ‘डबल इंजन की सरकार’ विकास के कार्यों को आगे बढ़ा सके।’’

उन्होंने कहा कि यदि राजग की सरकार फिर से सत्ता में आई तो राज्य में विकास की गति और तेज होगी। नीतीश ने कहा, ‘‘मैंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया... राज्य के विकास को ही हमेशा प्राथमिकता दी है। मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि राजग उम्मीदवारों को वोट दें और हमें एक बार फिर सेवा का अवसर दें ताकि बिहार को ‘विकसित बिहार’ बनाकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जा सके।’’

मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य के लोगों से एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘‘अब बिहारी होना गर्व की बात है’’ और राज्य के समग्र विकास के लिए राजग सरकार का बने रहना जरूरी है। जद(यू) की ओर से सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद से बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोग जानते हैं कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी।

हमने सत्ता में आने के बाद सबसे पहले कानून-व्यवस्था की बहाली पर ध्यान दिया और राज्य में कानून का राज स्थापित किया। आज ‘बिहारी’ होना लोगों के लिए गर्व की बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे बिहारवासियों, आपने मुझे 2005 से अब तक सेवा करने का अवसर दिया है। जब हमने राज्य की बागडोर संभाली थी, तब ‘बिहारी’ कहलाना अपमान की बात मानी जाती थी।

तब से लेकर अब तक हमने पूरी ईमानदारी और मेहनत से आपकी सेवा की है।’’ नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में राजग उम्मीदवारों को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि इस बार भी राजग उम्मीदवारों को जीत दिलाएं। हमें, यानी राजग को, एक और मौका दीजिए।

इसके बाद और भी काम होंगे, जिससे बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा।’’ मुख्यमंत्री ने विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 में जब उन्होंने सत्ता संभाली थी, तब बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने कहा, ‘‘उस समय ‘बिहारी’ कहलाना अपमान की बात थी, लेकिन हमने दिन-रात मेहनत करके राज्य का विकास किया है।’’

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के क्षेत्र में काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने दलितों, पिछड़ों और सभी वर्गों के लोगों के लिए कार्य किया है। नीतीश ने कहा, ‘‘पिछली सरकार ने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया था।

हमने महिलाओं को इतना सशक्त बना दिया है कि वे अब किसी पर निर्भर नहीं हैं और अपने परिवारों और बच्चों के लिए खुद निर्णय ले सकती हैं। हमने शुरू से ही समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है।’’ बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिये दो चरणों में मतदान छह और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार विधानसभा चुनाव 2025BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए