लाइव न्यूज़ :

के डी शर्मा की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल में छिड़ा वाकयुद्ध

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:29 IST

Open in App

कोलकाता, 13 जनवरी धनशोधन के मामले में तूणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के डी सिंह की गिरफ्तारी से पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को फिर से वाकयुद्ध छिड़ गया तथा विपक्षी भाजपा ने इस मामले में सत्तारूढ़ दल के नेतृत्व से पूछताछ की मांग की जबकि उसने (तृणमूल कांग्रेस ने) लंबे समय से इस नेता से किसी संबंध से इनकार किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सिंह को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया है ।

विपक्षी भाजपा ने मांग की है कि इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से पूछताछ की जानी चाहिए।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा, ‘‘के डी सिंह कौन हैं? उनकी पहचान है कि वह तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद हैं। इसलिए सबसे अच्छी बात होगी कि सच्चाई सामने लाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से पूछताछ की जाए। ’’

हाल ही में तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आये शुभेंदु अधिकारी ने सिंह की तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ सौदेबाजी का दावा किया और इसकी जांच की मांग की।

विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सिंह के साथ अपनी संलिप्तता से इनकार नहीं कर सकती है क्योंकि उसके नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उनके विमान का इस्तेमाल किया।

हालांकि तृणमूल नेतृत्व ने पिछले कुछ सालों से सिंह से किसी भी संबंध से इनकार किया।

तृणमूल सांसद सौगत राय ने कहा, ‘‘ वह लंबे समय से हमसे जुड़े नहीं हैं। पिछले कुछ सालों से हमारा उनसे कोई संबंध नहीं है। यदि उन्होंने कुछ गलत किया है तो कानून अपना काम करेगा। हमारा इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। ’’

केंद्रीय जांच एजेंसी ने के डी सिंह और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों की सितंबर, 2019 में धनशोधन रोकथाम अधिनियम के दो मामलों के सिलिसले में तलाशी ली थी।

सिंह अलकेमिस्ट ग्रुप के अध्यक्ष रहे हैं। वैसे उन्होंने 2012 में इस पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन वह इस व्यापारिक ग्रुप के अध्यक्ष, एमरिटस और संस्थापक बताये जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह