लाइव न्यूज़ :

Waqf Amendment Bill: बिहार में किसी भी कीमत पर वक्फ संशोधन बिल को लागू नहीं होने देंगे?, तेजस्वी यादव बोले-आखिर नीतीश कुमार चुप क्यों हैं?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2025 17:25 IST

Waqf Amendment Bill: तेजस्वी यादव ने कहा कि मुसलमानों को भाजपा के लोग खुलेआम मुसलमानों को गाली देते हैं, इनके सांसद उन्हें मुल्ला कहते हैं, उनके विधायक उनके वोटिंग का अधिकार छीनने की बात करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है।विषय पर आखिर नीतीश कुमार चुप क्यों हैं?आखिर कौन चुप करा कर रख रहा है।

पटनाः वक्फ संशोधन बिल के संसद के दोनों सदनों से पास हो जाने के बाद बिहार में मुसलमानों के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुलकर सामने आ गए हैं। पटना स्थित राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि वक्फ की लड़ाई सड़क से सदन तक जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो बिहार में किसी भी कीमत पर इस बिल को लागू नहीं होने दिया जाएगा। तेजस्वी ने इसकी गारंटी देते हुए कहा कि वक्फ बिल पूरी तरह से असंवैधानिक हैं, आने वाले चुनाव में इसका नतीजा भुगतना होगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है।

तेजस्वी यादव ने वक्फ के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव तक तो नीतीश जी जैसे-तैसे नीतीश जी को भाजपा साथ रखेगी और उसके बाद भाजपा उनके साथ क्या करेगी, यह सब जानते हैं। जदयू भाजपा की वंचित और उपेक्षित प्रकोष्ठ बनकर रह गई है। वक्फ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आखिर नीतीश कुमार चुप क्यों हैं?

आखिर कौन चुप करा कर रख रहा है। इस पर कौन नेता है, जिसने नहीं बोला, आखिर नीतीश जी चुप हैं बिहार सरकार कैसे चल रही है? तेजस्वी यादव ने कहा कि मुसलमानों को भाजपा के लोग खुलेआम मुसलमानों को गाली देते हैं, इनके सांसद उन्हें मुल्ला कहते हैं, उनके विधायक उनके वोटिंग का अधिकार छीनने की बात करते हैं।

ऐसे लोग खुद मुस्लिमों का हितैषी बताकर उन्हें ठगने का काम कर रहें है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग नहीं चाहते कि दलित, पिछड़े अति पिछड़े हिन्दू मुख्य धारा से जुड़े। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सरकार मुसलमान दलितों पिछड़ों को मुख्यधारा से दूर करना चाहती है।

इनका यही असली एजेंडा है और भाजपा की यही असली साजिश है। उन्होंने कहा कि कमंडल वाले हिंदू और मुसलमान को दूर करना चाहती है। मुसलमानों के बाद यह लोग सिख और ईसाई पर भी हमला बोलेंगे यही इनके भविष्य का एजेंडा है। आने वाले चुनाव में इन्हें झेलना पड़ेगा।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब