Waqf Amendment Bill: किरेन रिजिजू ने संसद में पेश किया वक्फ बिल, चर्चा शुरू; जानें क्या बोले रिजिजू
By अंजली चौहान | Updated: April 2, 2025 13:58 IST2025-04-02T13:22:03+5:302025-04-02T13:58:30+5:30
Waqf Amendment Bill Live:केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 2024 का वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया, जिसका उद्देश्य वक्फ में संशोधन करना है...

Waqf Amendment Bill: किरेन रिजिजू ने संसद में पेश किया वक्फ बिल, चर्चा शुरू; जानें क्या बोले रिजिजू
Waqf Amendment Bill Live: वक्फ संशोधन विधेयक पर मचे घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ बिल को पेश कर दिया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को चर्चा और पारित कराने के लिए पेश करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने वक्फ कानून में बदलावों के जरिये इसे अन्य कानूनों से ऊपर कर दिया था, इसलिए इसमें नये संशोधनों की जरूरत पड़ी। रीजीजू ने सदन में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने उन मुद्दों पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की, जो वक्फ विधेयक का हिस्सा नहीं हैं।
#WATCH | Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju introduces Waqf Amendment Bill in Lok Sabha. pic.twitter.com/BukG8RSqBT
— ANI (@ANI) April 2, 2025
उन्होंने विधेयक को लेकर विपक्षी दलों द्वारा जताई जा रही चिंताओं को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा कि सरकार किसी भी धार्मिक संस्था में हस्तक्षेप नहीं करने जा रही। उन्होंने कहा, ‘‘संप्रग सरकार ने वक्फ कानून में बदलावों के जरिये इसे अन्य कानूनों से ऊपर कर दिया था, इसलिए इसमें नये संशोधनों की आवश्यकता पड़ी।’’
#WATCH | In Lok Sabha, Congress MP KC Venugopal says "This type of bill (Waqf Amendment Bill) that you are bringing into the House, at least the members has to have the power to give amendments...You are bulldozing the legislation. This is this type of legislation. You need to… pic.twitter.com/Ka9dtQ7wC6
— ANI (@ANI) April 2, 2025
मंत्री ने कहा कि इस संसद भवन पर भी वक्फ का दावा किया जा रहा था और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने तो काफी संपत्ति गैर-अधिसूचित करके दिल्ली वक्फ बोर्ड को दे दी थी। पिछले साल विधेयक पेश करते समय सरकार ने इसे दोनों सदनों की एक संयुक्त समिति को भेजने का प्रस्ताव किया था। समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने के बाद, उसकी सिफारिश के आधार पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मूल विधेयक में कुछ बदलावों को मंजूरी दी थी।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी शासित राज्यों ने ईद के दौरान सड़कों पर नमाज अदा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। न्होंने कहा, "यह विधेयक संविधान विरोधी है।" गोगोई ने आरोप लगाया कि सरकार वक्फ संशोधन विधेयक के जरिए "संविधान को कमजोर करना" चाहती है।
उन्होंने कहा, "संविधान को कमजोर करना, भारत के अल्पसंख्यक समुदायों को बदनाम करना, भारतीय समाज को विभाजित करना और अल्पसंख्यक समुदायों को वंचित करना।"
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि किरण रिजिजू ने अपने संबोधन के दौरान सदन को गुमराह किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने प्रतिक्रिया दी।
रिजिजू ने कहा, "जिस तरह सांसद ने कहा कि मैंने सदन को गुमराह किया, उन्हें यह भी बताना चाहिए कि मैंने कहां गुमराह किया।"
गोगोई ने जवाब दिया, "उन्होंने 2013 के बारे में जो कहा, वह पूरी तरह से भ्रामक है।"