लाइव न्यूज़ :

Waqf Amendment Bill: वक्फ की 90 प्रतिशत से अधिक संपत्ति विवादित?, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा-मामले अदालत में लंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2025 19:41 IST

Waqf Amendment Bill: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया, जिसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के कामकाज में सुधार, जटिलताओं को दूर करना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और प्रौद्योगिकी-संचालित प्रबंधन शुरू करना है।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूलों का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल ने परिवर्तन में शिक्षा की भूमिका का उल्लेख किया।इससे केवल अमीर वर्ग के उद्देश्य की पूर्ति की जा रही हैं।धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जा रही वक्फ संपत्ति ढूंढना मुश्किल है।

मथुराः बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को कहा कि वक्फ की 90 प्रतिशत से अधिक संपत्ति विवादित है और मामले अदालत में लंबित हैं। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्यपाल खान ने यह बात कही। खान ने कहा, "कॉलेज, विश्वविद्यालय या अनाथालय चलाने जैसे धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जा रही वक्फ संपत्ति ढूंढना मुश्किल है और इससे केवल अमीर वर्ग के उद्देश्य की पूर्ति की जा रही हैं।" इससे पहले महावन तहसील के अंतर्गत आने वाले लोहवन ​​में दो नए पुनर्निर्मित सरकारी स्कूलों का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल ने परिवर्तन में शिक्षा की भूमिका का उल्लेख किया।

उन्होंने समाज के उत्थान के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया, जिसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के कामकाज में सुधार, जटिलताओं को दूर करना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और प्रौद्योगिकी-संचालित प्रबंधन शुरू करना है।

टॅग्स :संसदसंसद बजट सत्रArif Mohammad Khanबिहारमथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी