लाइव न्यूज़ :

हवाई चप्पल पहनने वाले व्यक्ति को भी हवाई यात्रा की सुविधा देना चाहते हैं : नागरिक उड्डयन मंत्री

By भाषा | Updated: August 18, 2021 11:20 IST

Open in App

देश में विमानन सेवाओं को आम आदमी के लिए किफायती बनाने पर जोर देते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार हवाई चप्पल पहनने वाले व्यक्ति को भी हवाई सफर की सुविधा देना चाहती है।

सिंधिया ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "हम आम लोगों तक हवाई यात्रा की किफायती सुविधा पहुंचाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार कहते हैं कि यह सुविधा ऐसी होनी चाहिए कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफर कर सके। भारत में इस संकल्प को साकार करने की पूरी क्षमता है।"

नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि देश में हवाई सेवाओं के विस्तार की योजना पर इस मकसद से काम किया जा रहा है कि आने वाले दशक में अधिक से अधिक आम लोग विमान से यात्रा कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले चार सालों के दौरान घरेलू नागर विमानन क्षेत्र के विस्तार के तहत कई छोटे शहरों में नये हवाई अड्डे शुरू किए गए हैं।

इसके साथ ही, इन स्थानों को बड़े शहरों से जोड़ने वाले नये मार्गों पर हवाई सेवाएं शुरू की गई हैं। इस बीच, सिंधिया ने राशन और कपड़ों से लदे नौ ट्रकों को इंदौर में हरी झंडी दिखाकर श्योपुर के लिए रवाना किया। श्योपुर, राज्य के भारी बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित जिलों में शुमार है।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर नगर निगम ने श्योपुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए इस राहत सामग्री का इंतजाम किया है।मोदी सरकार में पिछले महीने बतौर नागरिक उड्डयन मंत्री शामिल किए गए सिंधिया ने मालवा-निमाड़ अंचल में मंगलवार से तीन दिवसीय "जन आशीर्वाद यात्रा" शुरू की थी। उनकी यह यात्रा बृहस्पतिवार को इंदौर में समाप्त होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?