लाइव न्यूज़ :

भगौड़े माल्या और नीरव के प्रत्यर्पण पर बोरिस जॉनसन का बड़ा बयान, कहा- UK में इनके लिए जगह नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: April 22, 2022 18:23 IST

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, हम उन्हें वापस भारत भेजना चाहते हैं, लेकिन इसमें कुछ कानूनी पेंच हैं।

Open in App

नई दिल्ली: भारत दौरे पर आए ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनस ने भगौड़े विजय माल्या और नीरव मोदी पर बड़ा बयान दिया है। एक सवाल के जवाब में जॉनसन ने यह साफ कहा है कि वे उन दोनों को भारत को सौंपना चाहते हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, हम उन्हें वापस भारत भेजना चाहते हैं, लेकिन इसमें कुछ कानूनी पेंच हैं। हम तो कभी भी उन लोगों का स्वागत नहीं करना चाहते हैं जो लोग भारत में कानून से बचने के लिए हमारी कानूनी व्यवस्था का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

साथ ही नीरव मोदी, विजय माल्या और खालिस्तानी चरमपंथियों के बारे में पूछे जाने पर, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा, हमने भारत की मदद के लिए एक चरमपंथी विरोधी टास्क फोर्स का गठन किया है।

इससे पहले आज विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत के अनुरोध को जॉनसन ने नोट कर लिया है। “आर्थिक अपराधियों के मुद्दे पर, हम कुछ समय से यूके के साथ कई स्तरों पर इस मामले को उठा रहे हैं। हमारा उद्देश्य उन आर्थिक भगोड़ों को वापस लाना है जो भारत में वांछित हैं और इस देश में न्याय का सामना करना चाहते हैं। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इस मामले पर चर्चा हुई है।"

वहीं गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा था, 'भारत बार-बार आर्थिक भगोड़ों को न्याय के कटघरे में लाने के साथ-साथ सुरक्षा चिंताओं को उजागर कर रहा है जो भारत विरोधी पदों पर रहने वाले व्यक्तियों से उत्पन्न हो सकती हैं।'

भारतीय बैंकों का मोटा पैसा चपत करन वाले नीरव मोदी और उनकी पत्नी अमी 2018 में भारत से भाग गए। उसे एक साल बाद गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में है, जहां से उसने अपने प्रत्यर्पण की अपील की गई है। वहीं भगौड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या 2016 से यूके में है और कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में भारत में वांछित है।

टॅग्स :बोरिस जॉनसनUKविजय माल्यानीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वब्रिटेन के स्कूल पर धार्मिक भेदभाव का आरोप, हिंदू छात्र को तिलक लगाने की वजह से स्कूल छोड़ने पर किया गया मजबूर

विश्वग्रीनलैंड 'खरीद' का विरोध करने पर ट्रंप की टैरिफ धमकी पर फ्रांस और ब्रिटेन ने कैसे प्रतिक्रिया दी

विश्वट्रंप ने अमेरिका के ग्रीनलैंड पर कब्ज़े का विरोध करने पर डेनमार्क, यूके और फ्रांस पर 10% टैरिफ थोपा

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?