लाइव न्यूज़ :

वानखेड़े ने पहली पत्नी के रिश्तेदार को मादक पदार्थ के मामले में गलत तरीके से फंसाया: मलिक

By भाषा | Updated: November 18, 2021 14:49 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के विरुद्ध ताजा आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वानखेड़े ने अपनी पहली पत्नी के रिश्तेदार को मादक पदार्थ के एक मामले में गलत तरीके से फंसाया ताकि उसका परिवार अधिकारी के खिलाफ न बोल सके।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता मलिक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वानखेड़े ने भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी के बेटे को भी मादक पदार्थ के मामले में फंसाया और उसे गिरफ्तार करवाया।

मलिक ने कहा कि आईपीएस अधिकारी के साथ वानखेड़े का कोई विवाद था जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया। मलिक ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राकांपा सदस्य अनिल देशमुख का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर उन्हें फंसाया गया।

देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया था और अभी वह न्यायिक हिरासत में हैं। बुधवार को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने भी कहा था कि देशमुख के साथ अन्याय हो रहा है। मलिक ने भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी वानखेड़े के विरुद्ध आरोप लगाने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रखा।

वानखेड़े अपनी पहली पत्नी शबाना कुरैशी को 2016 में तलाक दे चुके हैं और उन्होंने अभिनेत्री क्रांति रेडकर से 2017 में शादी की थी। मंत्री ने कहा, “वानखेड़े ने सोचा कि उनकी पहली पत्नी उनके खिलाफ बोल सकती है इसलिए उन्होंने मादक पदार्थ बेचने वाले एक व्यक्ति के जरिये ड्रग्स रखवाया और उसके (पहली पत्नी) रिश्तेदार को राज्य पुलिस के नारकोटिक्स रोधी प्रकोष्ठ द्वारा गिरफ्तार करवा दिया।”

मलिक ने कहा, “उनकी पहली पत्नी को धमकी दी गई थी कि अगर उन्होंने वानखेड़े के खिलाफ बोला तो पूरे परिवार को मादक पदार्थ बेचने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” पिछले महीने एक क्रूज पर एनसीबी के छापा पड़ने के बाद से मलिक वानखेड़े पर हमला बोलते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए