लाइव न्यूज़ :

वधावन की पेसमेकर प्रतिरोपण सर्जरी हो सकती है : महाराष्ट्र सरकार ने उच्च न्यायालय को बताया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:51 IST

Open in App

मुंबई, 30 सितंबर महाराष्ट्र सरकार ने बंबई उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि महानगर के सरकारी जे. जे. अस्पताल में उद्यमी राकेश वधावन की पेसमेकर सर्जरी करने की सुविधा है, जो पंजाब एवं महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी हैं।

वधावन वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं और उनका सरकारी केईएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। राज्य के जेल अधिकारियों ने बुधवार को न्यायमूर्ति भारती डांगरे की पीठ के समक्ष अदालत के पूर्व के एक सवाल के अनुपालन में हलफनामा दायर किया।

वधावन के वकील अबाद पोंडा ने उच्च न्यायालय से कहा था कि व्यवसायी को पेसमेकर प्रतिरोपण के लिए त्वरित एंजियोप्लास्टी कराए जाने की जरूरत है जिसके बाद पिछले हफ्ते न्यायमूर्ति डांगरे ने जेल अधिकारियों से कहा था कि अदालत को सूचित करें कि क्या मुंबई में कोई सरकारी अस्पताल है जहां पेसमेकर प्रतिरोपण की सुविधा हो।

पोंडा ने कहा था कि राज्य के जेल अधिकारियों ने वधावन को बीमारियों के इलाज के लिए जिस केईएम अस्पताल में भर्ती कराया है वहां यह सुविधा नहीं है।

हाउसिंग डेवलपमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संस्थापक वधावन को प्रवर्तन निदेशालय ने 2019 में पीएमसी बैंक घोटाला में धनशोधन के आरोपों में गिरफ्तार किया था।

उच्च न्यायालय याचिका पर अगले हफ्ते फिर सुनवाई करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान