लाइव न्यूज़ :

‘डब्ल्यू. ओ. एम. बी.” से होगी मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत

By भाषा | Updated: July 1, 2021 15:41 IST

Open in App

मुंबई, एक जुलाई मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) के इस वर्ष होने वाले आयोजन की शुरुआत, भारत में महिलाओं के सामाजिक तथा राजनीतिक मुद्दों पर बने मार्मिक वृत्तचित्र “डब्ल्यू. ओ. एम. बी. (वूमन ऑफ माय बिलियन)” के प्रदर्शन से होगी।

महोत्सव के आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पिछले साल डिजिटल माध्यम से आयोजित हुए महोत्सव की सफलता के बाद, कोरोना वायरस महामारी के बीच आईएफएफएम का 12वां संस्करण भौतिक और डिजिटल दोनों माध्यमों से आयोजित होगा।

“डब्ल्यू. ओ. एम. बी.”, वास्तविक जीवन पर आधारित कहानी है जिसका निर्देशन अजितेश शर्मा ने किया है। महोत्सव की शुरुआत में इसका प्रदर्शन किया जाएगा। इस वृत्तचित्र को पिछले महीने, लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव में भी दिखाया गया था। यह सृष्टि बक्शी नामक एक युवती की कहानी है जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चार हजार किलोमीटर की यात्रा 240 दिन में करती है तथा इस दौरान वह भारत के सभी हिस्सों में कई महिलाओं से मुलाकात करती है।

बक्शी ने कहा कि वृत्तचित्र एक सामान्य महिला की कहानी है जिसने सभी बंधनों से ऊपर उठकर असाधारण साहस का परिचय देते हुए लैंगिक असमानताओं को चुनौती दी। उन्होंने एक बयान में कहा, “महिलाओं और लड़कियों के प्रति हिंसा मानवाधिकार का उल्लंघन है। कोविड-19 महामारी फैलने की शुरुआत से दुनिया चारदीवारी में कैद हो गई तथा आंकड़ों और चश्मदीदों से पता चला है कि इस दौरान घरेलू हिंसा में वृद्धि हुई है।”

वृत्तचित्र की निर्माता अपूर्वा बक्शी ने कहा कि निर्माण करने वाली टीम को गर्व है कि “डब्ल्यू. ओ. एम. बी.”, आईएफएफएम 2021 के आयोजन की पहली रात को प्रदर्शित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

क्रिकेट205 छक्के साथ रोहित शर्मा सबसे आगे?, T20I में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, देखिए टॉप-5 की सूची

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

क्रिकेटIND vs SA 1st T20 Highlights: 25 गेंदों में 54, हार्दिक पंड्या के 6 चौके 4 छक्कों की बारिश में भीगी अफ्रीकी टीम

क्रिकेटIND vs SA: 5 चौके, 3 छक्के, 25 गेंदों में 216 की स्ट्राइक से जड़ी फिफ्टी, हार्दिक पांड्या के स्वैगर ने कटक में मचाई धूम

भारत अधिक खबरें

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर

भारतबिहार: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने को लेकर गरमाई सियासत, जदयू नेताओं ने की आवाज बुलंद

भारतWATCH: राहुल गांधी ने टी-शर्ट लुक छोड़कर खादी कुर्ता पहना, पॉलिटिकल मैसेज देने के लिए किया कपड़ों का इस्तेमाल

भारत50-100 ग्राम पी लेता है या पत्नी के लिए शराब लेकर जाने वाले को पकड़ना सरासर गलत?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा-धंधेबाज पर कार्रवाई करो, मजदूर को मत सताओ

भारतविशेष गहन पुनरीक्षणः यूपी में पौने तीन करोड़ गणना फॉर्म नहीं आए वापस?, एसआईआर की समयसीमा बढ़ेगी