लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगा मतदान, 9 दिसंबर को होगी मतगणना, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 14, 2022 16:03 IST

चुनाव आयोग ने घोषणा कि है कि हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान संपन्न होगा और 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का किया ऐलानहिमाचल में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान संपन्न होगा और 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगीहिमाचल प्रदेश में पहली बार 43,000 से अधिक नये मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे

दिल्ली: चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेस करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

इस बार हिमाचल प्रदेश में पहली बार 43,000 से अधिक नये मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा इस चुनाव में 100 वर्ष से अधिक उम्र के 1000 से अधिक मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करेंगे, जिनके लिए चुनाव आयोग मतदान की सुविधा उनके घर जाकर देगा। घर जाकर मतदान संपन्न करवाने वाले आयोग के कर्मचारी बाकायदा वोटिंग की वीडियोग्राफी भी करेंगे।

इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव को निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के संपन्न कराने के लिए राज्य की अन्य प्रदेशों से लगने वाली सीमाओं को सील किया जाएगा ताकि किसी प्रकार के काल धन, नशीले पदार्थों सहित अन्य अवांछनीय गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके। 

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को अधिकार होगा कि वो अपने उम्मीदवारों की पूरी जानकारी हासिल कर सकें। इसके लिए आयोग मतदाताओं को उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगा। 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। राज्य विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच होने के आसार हैं लेकिन पंजाब चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को पटखनी देने वाली आम आदमी पार्टी भी हिमाचल प्रदेश में अपना जनाधार कायम करने के लिए जंग में दोनों दलों को भारी चुनौत पेश कर रही है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशचुनाव आयोगकांग्रेसBJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह