लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में पंचायत समिति सदस्य चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान

By भाषा | Updated: December 5, 2020 12:09 IST

Open in App

जयपुर, पांच दिसंबर राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चौथे चरण के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है, जहां सुबह दस बजे तक लगभग 11 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 7.30 बजे मतदान शुरू हुआ और सुबह 10 बजे तक 11.93 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि चौथे चरण में 21 जिलों की 46 पंचायत समितियों के 908 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है।

उन्होंने बताया कि चौथे चरण में 7346 मतदान केंद्रों पर 52 लाख 55 हजार 889 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 27 लाख 12 हजार 627 पुरुष, 25 लाख 43 हजार 244 महिलाएं और 18 अन्य मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि मतगणना आठ दिसंबर को जिला मुख्यालयों में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?