लाइव न्यूज़ :

जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:52 IST

Open in App

जयपुर, 23 नवंबर राजस्थान के 21 जिलों में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए पहले चरण का मतदान सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है। दोपहर तीन बजे तक 48.08 प्रतिशत मतदान हुआ है।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि इन जिलों में 10,131 मतदान केंद्रों पर सुबह 7.30 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक 48.08 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

कुल मिलाकर चार चरणों में मतदान होना है। प्रवक्ता के अनुसार अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुझूंनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक, और उदयपुर जिले की 65 पंचायत समितियों के 1310 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान करवाया जा रहा है।

पहले चरण में 10,131 मतदान केंद्रों पर 72 लाख 38,066 मतदाता वो डाल सकेंगे। सभी चरणों के मतदान सम्पन्न होने के बाद आठ दिसंबर को मतगणना करवाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए