लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मतदान समाप्त, 96 फीसदी हुई वोटिंग, 19 अक्टूबर नतीजे होंगे घोषित

By रुस्तम राणा | Updated: October 17, 2022 17:22 IST

इस चुनाव से ये तो निश्चित है कि पार्टी में 22 साल बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है और 24 साल बाद कोई गांधी परिवार से बाहर का नया अध्यक्ष पार्टी को मिलने वाला है।  

Open in App
ठळक मुद्देमधूसूदन मिस्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 9,500 प्रतिनिधियों ने मतदान कियाउन्होंने कहा कुल मिलाकर, 96% मतदान राज्यों में हुआ24 साल बाद कोई गांधी परिवार से बाहर का नया अध्यक्ष पार्टी को मिलेगा

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए हो रहे मतदान समाप्त हो गए हैं। पार्टी सांसद शशि थरूर और दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कौन होगा पार्टी का नया अध्यक्ष, अब इसकी घोषणा 19 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आने के साथ होगी। 

9,500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया

मतदान समाप्त होने के बाद कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने जानकारी देते हुए कहा कि आज 9,500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। कुल मिलाकर, 96% मतदान राज्यों में हुआ। उन्होंने कहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। 3 मतपेटियां प्राप्त हुई हैं। 87 लोगों ने एआईसीसी, दिल्ली में मतदान किया। 

24 साल बाद कोई गांधी परिवार से बाहर का नया अध्यक्ष बनेगा

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खड़गे को एक तरह से गांधी परिवार का अनौपचारिक उम्मीदवार की तरह देखा जा रहा है तो वहीं शशि थरूर पार्टी जो 'पार्टी में बदलाव' लाने के उम्मीदवार के रूप में खुद को पेश किया है। बहरहाल, चुनाव से ये तो निश्चित है कि पार्टी में 22 साल बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है और 24 साल बाद कोई गांधी परिवार से बाहर का नया अध्यक्ष पार्टी को मिलेगा।  

राहुल गांधी ने बेल्लारी में किया मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मतदान किया। जबकि राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में अपना वोट डाला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में AICC कार्यालय में अपना मतदान किया। 

टॅग्स :कांग्रेसशशि थरूरमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए