लाइव न्यूज़ :

बिहार में लोकसभा की एक, विधानसभा की 5 सीट पर 21 अक्टूबर को मतदान, कुल 51 उम्मीदवार मैदान में

By भाषा | Updated: October 20, 2019 20:46 IST

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन सभी सीटों पर कुल 51 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 6 महिला उम्मीदवार हैं । हालांकि, दरौंदा और सिमरी बख्तियारपुर सीट से कोई भी महिला चुनावी अखाड़े में नहीं है।

Open in App

बिहार में लोकसभा की एक सीट तथा विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा और उपचुनाव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के ‘सेमीफाइनल' के तौर पर देखा जा रहा है। लोकसभा की समस्तीपुर और किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार थम गया था।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन सभी सीटों पर कुल 51 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 6 महिला उम्मीदवार हैं । हालांकि, दरौंदा और सिमरी बख्तियारपुर सीट से कोई भी महिला चुनावी अखाड़े में नहीं है।

इन सभी सीटों पर चुनावी मैदान में डटे हुए कुल 51 उम्मीदवारों में जदयू और राजद के 4—4, भाकपा के तीन, कांग्रेस के दो, भाजपा एवं लोजपा के एक—एक, 12 अन्य निबंधित दलों और 24 निदर्लीय प्रत्याशी शामिल हैं । समस्तीपुर लोकसभा सीट लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का हाल ही में हुए निधन के कारण खाली हुई थी, हालांकि, किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर के विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद रिक्त हुई थी ।

समस्तीपुर लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में आठ उम्मीदवार हैं, जिसमें दो महिला और 3 निर्दलीय प्रत्याशी हैं । इस सीट पर सीधा मुकाबला लोजपा उम्मीदवार और दिवंगत पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस राज और कांग्रेस प्रत्याशी अशोक राम के बीच है। इस साल लोकसभा के लिए हुए चुनाव में पासवान ने राम को पराजित किया था।

इन सभी सीटों के लिए मतदान करने वाले कुल मतदाताओं की संख्या 3227282 है जिनमें 1526867 महिला मतदाता, 4113 सर्विस इलेक्टर्स और 82 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं । 

टॅग्स :बिहारउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम