लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 10:00 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 दिसम्बर कर्नाटक के 117 तालुका में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 3,019 पंचायतों के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया ।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 43,238 सीटों पर करीब 1.17 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन सीटों में से आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि 23,000 से अधिक मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

अधिकारियों ने बताया कि 4,377 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोग या संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोग आखिरी एक घंटे में मतदान कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने सहित कोविड-19 से जुड़े सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 27 दिसम्बर को होगा। दोनों चरणों की मतगणना 30 दिसम्बर को की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह