लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान आरंभ

By भाषा | Updated: April 17, 2021 08:07 IST

Open in App

जयपुर, 17 अप्रैल राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।

सहाडा (भीलवाड़ा), सुजानगढ़ (चूरू), और राजसमंद विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कुल 7,43,802 मतदाता 27 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करने के लिये 1,145 मतदान केन्द्रों पर मतदान करेंगे।

मतदान शनिवार शाम छह बजे तक होगा और मतगणना दो मई को होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह शुरू हो गया और सभी मतदान केंद्रों पर कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

सुजानगढ से निवर्तमान विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल, सहाडा से विधायक कैलाश त्रिवेदी और राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी के निधन के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं। मेघवाल और त्रिवेदी कांग्रेस के विधायक थे, जबकि माहेश्वरी भाजपा विधायक थीं। दोनों ही पार्टियों ने उनके परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए