लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

By भाषा | Updated: October 30, 2021 08:48 IST

Open in App

जयपुर, 30 अक्टूबर राजस्थान में वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदान शाम छह बजे तक होगा और इसमें कोरोना वायरस संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन होगा। मतगणना दो नवंबर को होगी।

धरियावाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गौतम लाल मीणा और वल्लभनगर में कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के निधन के कारण उपचनुाव हो रहे हैं। इन दोनों नेताओं का कोविड-19 से निधन हो गया था।

गुप्ता ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल पांच लाख 11455 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। वल्लभनगर में दो लाख 53831 व धरियावद में दो लाख 57624 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वल्लभनगर में 310 और धरियावद में 328 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 119 है, इनमें से 64 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेब कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए