लाइव न्यूज़ :

अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी ‘वोटर अधिकार यात्रा’, भाजपा ने कहा-तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2025 14:40 IST

हैंडल द्वारा ऑनलाइन साझा की गयी सामग्री में कुछ अज्ञात लोगों को यात्रा के दौरान मंच से मोदी के लिए हिंदी में अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है

Open in App
ठळक मुद्देयात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है।प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया।अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना विपक्ष की हताशा को दिखाता है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘‘वोटर अधिकार यात्रा’’ अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। भाजपा ने ‘एक्स’ पर अपने हैंडल से इस घटना का वीडियो पोस्ट नहीं किया लेकिन कुछ हैंडल द्वारा ऑनलाइन साझा की गयी सामग्री में कुछ अज्ञात लोगों को यात्रा के दौरान मंच से मोदी के लिए हिंदी में अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है।

 

‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकती। भाजपा ने कहा, ‘‘तेजस्वी यादव और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं...राजनीति में ऐसी नीचता पहले कभी नहीं देखी गयी। यह यात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है।’’

सत्तारूढ़ पार्टी ने दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसने दावा किया कि प्रधानमंत्री की मां के लिए ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना विपक्ष की हताशा को दिखाता है।

उसने कहा कि तेजस्वी और राहुल ने पहले बिहार के लोगों का अपमान करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में बुलाया। भाजपा ने कहा कि यह ऐसी गलती है कि राहुल और तेजस्वी अगर हजार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफी मांगें, तब भी बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवराहुल गांधीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप