लाइव न्यूज़ :

शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा- नागरिकता संसोधन विधेयक के पक्ष में राष्ट्रहित में मतदान किया

By भाषा | Updated: December 11, 2019 02:22 IST

नागरिकता संसोधन विधेयकः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि जब तक लोकसभा में उनकी पार्टी शिवसेना द्वारा उठाये गये प्रश्नों पर स्पष्टता नहीं आती है तब तक उनकी पार्टी राज्यसभा में विधेयक का समर्थन नहीं करेगी।

Open in App

शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने मंगलवार को कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक के पक्ष में मतदान करने का फैसला राष्ट्रहित में किया गया तथा उनकी पार्टी, राकांपा एवं कांग्रेस की सहमति से बना साझा न्यूनतम कार्यक्रम (सीएमपी) महाराष्ट्र में मान्य है। सावंत ने कहा, ‘‘ यह (पक्ष में मतदान) राष्ट्र के हित में है।’’

जब उनसे तीनों दलों की सहमति से बने सीएमपी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ यह महाराष्ट्र के लिए है।’’ शिवसेना ने सोमवार को नागरिकता संशोधन विधेयक के कुछ पहलुओं को लेकर चिंता प्रकट की थी लेकिन उसने उसे लोकसभा में पारित कराने में सरकार का साथ दिया था और विधेयक के पक्ष में वोट डाला था।

शिवसेना का अपने वैचारिक विरोधियों कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन है। इन दोनों दलों ने विधेयक के विरूद्ध वोट डाला था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि जब तक लोकसभा में उनकी पार्टी शिवसेना द्वारा उठाये गये प्रश्नों पर स्पष्टता नहीं आती है तब तक उनकी पार्टी राज्यसभा में विधेयक का समर्थन नहीं करेगी।

ठाकरे के बयान से कुछ घंटे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस विधेयक को संविधान पर हमला करार दिया था। 

टॅग्स :शिव सेनानागरिकता (संशोधन) विधेयकमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए