लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे INDIA गठबंधन के बड़े नेता, प्रियंका, स्टालिन, हेमंत सोरेन करेंगे शिरकत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2025 10:29 IST

Vote Adhikar Yatra: कांग्रेस ने दावा किया कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ यह यात्रा एक ‘‘ऐतिहासिक आंदोलन’’ बन गई है।

Open in App

Vote Adhikar Yatra: कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा चुनावी राज्य बिहार में राहुल गांधी की अगुवाई में जारी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में भाग लेंगे।

कांग्रेस ने दावा किया कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ यह यात्रा एक ‘‘ऐतिहासिक आंदोलन’’ बन गई है। विपक्षी पार्टी ने यह भी घोषणा की कि तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के उसके मुख्यमंत्री भी इस यात्रा में भाग लेंगे। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चूंकि वोटर अधिकार यात्रा ‘वोट चोरी’ के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है, जो न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत के लोगों को आकर्षित कर रही है, इसलिए आने वाले सप्ताह में ‘इंडिया’ गठबंधन और कांग्रेस के प्रमुख नेता इस यात्रा में शामिल होंगे।’’

उन्होंने विभिन्न समय पर यात्रा में शामिल होने वाले कई नेताओं का कार्यक्रम भी साझा किया। वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘वोटर अधिकार यात्रा में 26-27 अगस्त को प्रियंका गांधी; 27 अगस्त को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन; 29 अगस्त को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया; 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होंगे।’’

वेणुगोपाल ने कहा कि आने वाले दिनों में, सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होंगे तथा यात्रा को और मजबूती प्रदान करेंगे। 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025Bihar BJPराहुल गांधीहेमंत सोरेनएमके स्टालिनMK Stalin
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील