लाइव न्यूज़ :

TMC MP अपरूपा पोद्दार, कई मंत्री और पूर्व मेयर सोवन चटर्जी की आवाज के नमूने लेकर परीक्षण

By भाषा | Updated: September 11, 2019 18:33 IST

नारद न्यूज़ के संपादक सैमुएल मैथ्यू ने जांच एजेंसी को वीडियो मुहैया कराई है। इस वीडियो में टीएमसी नेताओं से मिलते-जुलते व्यक्ति एक फर्जी कंपनी के नुमाइंदों से पैसे लेते दिखे थे। पिछले दो हफ्तों के दौरान, टीएमसी के मंत्रियों और नेताओं की आवाज के नमूने लेकर परीक्षण किया गया है। इनमें सुब्रत मुखर्जी, सौगात रॉय और मदन मित्रा शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के लिए आवाज के नमूने लेकर परीक्षण कर रही है।यह वीडियो 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले आया था।

सीबीआई ने नारद स्टिंग ऑपरेशन की सच्चाई का पता लगाने के लिए बुधवार को कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अपरूपा पोद्दार की आवाजों के नमूने लेकर परीक्षण किया।

एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। चटर्जी और पोद्दार ममता बनर्जी नीत पार्टी की उन नेताओं और मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें परीक्षण के लिए समन भेजा गया था। चटर्जी हाल में भाजपा में शामिल हुए हैं । आरामबाग से टीएमसी सांसद पोद्दार ने 2017 में कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख कर अपने खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी रद्द करने की मांग की थी।

उन्होंने दावा किया था कि जब कथित वीडियो शूट किया गया था तब वह निर्वाचित जन प्रतिनिधि नहीं थी। इसलिए भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के प्रावधान उनपर लागू नहीं होते हैं। यह मामला अब भी उच्च न्यायालय में लंबित है।

सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के लिए आवाज के नमूने लेकर परीक्षण कर रही है। यह वीडियो 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले आया था।

नारद न्यूज़ के संपादक सैमुएल मैथ्यू ने जांच एजेंसी को वीडियो मुहैया कराई है। इस वीडियो में टीएमसी नेताओं से मिलते-जुलते व्यक्ति एक फर्जी कंपनी के नुमाइंदों से पैसे लेते दिखे थे। पिछले दो हफ्तों के दौरान, टीएमसी के मंत्रियों और नेताओं की आवाज के नमूने लेकर परीक्षण किया गया है। इनमें सुब्रत मुखर्जी, सौगात रॉय और मदन मित्रा शामिल हैं। 

टॅग्स :सीबीआईटीएमसीममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो