लाइव न्यूज़ :

वीएमएफटी ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों से संबंधित रिपोर्ट जारी की

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान लाखों की संख्या में प्रवासी श्रमिकों द्वारा जिन समस्याओं का सामना किया गया, उन पर गहराई से प्रकाश डालने वाली एक रिपोर्ट शुक्रवार शाम को जारी की गई।

केरल के वक्कम मौलवी फाउंडेशन ट्रस्ट (वीएमएफटी) की ओर से आयोजित वेबिनार के दौरान वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष और सुदीप ठाकुर ने ''आवाज, पहचान और आत्मसम्मान'' शीर्षक वाली इस रिपोर्ट को जारी किया।

वेबिनार के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष वीके दामोदरन ने कहा कि लॉकडाउन लगते ही प्रवासी श्रमिकों को भारी परेशानी का सामना करना पडा और अचानक हुई घोषणा से श्रमिक पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करने को मजबूर हुए।

उन्होंने कहा कि सरकार से पहले नागरिक समाज को प्रवासी श्रमिकों का दर्द समझाना चाहिए और नीति-निर्माताओं को विशेष तौर पर इस तबके को ध्यान में रखना चाहिए ताकि किसी भी संकट के समय उन्हें दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

रिपेार्ट में केरल सरकार एवं नागरिक समाज द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए उठाए गए बेहतर कदमों का उल्लेख किया गया है।

दामोदरन ने कहा कि इस रिपोर्ट के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों की आवाज को सामने लाने का प्रयास किया गया है।

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने कहा कि प्रवासी मजदूर किसी भी तंत्र की रीढ़ के समान हैं लेकिन इसके बावजूद समाज में उनके महत्व को अब तक पूरी तरह समझा नहीं गया है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूर वापस शहरों की ओर लौट रहे हैं, ऐसे में प्रवासी मजदूरों का डेटा तैयार किया जाना चाहिए, जिसमें उनके आने वाले स्थान और पहुंचने के स्थान की पूरी जानकारी भी तंत्र के पास उपलब्ध हो सके जोकि नीति-निर्धारण में भी सहायक साबित होगा।

वेबिनार के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कश्मीर, झारखंड, तिरुवनंतपुरम और बिहार के अलावा कई राज्यों से वक्ताओं ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए