लाइव न्यूज़ :

वीके सिंह ने रखा अपना पक्ष, कहा- बीबीसी से बातचीत में ‘मोदी की सेना’ कहने वालों को देशद्रोही नहीं कहा

By भाषा | Updated: April 5, 2019 02:24 IST

बीबीसी इंडिया ने वीके सिंह के साथ अपनी बातचीत का एक पूरा वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया है ताकि उसके दावे की पुष्टि की जा सके और कहा कि विदेश राज्य मंत्री ने इसके लिए "प्रेस्टीट्यूट" शब्द का भी इस्तेमाल किया था।

Open in App

केंद्रीय मंत्री वी के सिंह एक विदेशी मीडिया संस्थान को दिये इंटरव्यू में अपनी ‘‘मोदी की सेना’’ वाली एक टिप्पणी को लेकर गुरूवार को विवाद में घिर गये। उन्होंने हालांकि इस तरह की टिप्पणी से इनकार किया है। बीबीसी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा नेता सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा था कि जो कोई भी भारतीय सेना को मोदी की सेना कहता है वह देशद्रोही है।

सिंह ने हालांकि टिप्पणी करने की बात को पुरजोर तरीके से खारिज करते हुए कहा कि संबंधित रिपोर्टर ने ‘कट-पेस्ट’ करने का काम किया है। उन्होंने ट्विटर पर सवाल खड़ा किया कि ऐसा करने के लिए मीडिया हाउस को ‘‘कितना पैसा मिला’’।

बीबीसी इंडिया ने सिंह के साथ अपनी बातचीत का एक पूरा वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया है ताकि उसके दावे की पुष्टि की जा सके और कहा कि विदेश राज्य मंत्री ने इसके लिए "प्रेस्टीट्यूट" शब्द का भी इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था, ‘‘सेना किसी की नहीं होती है। सेना सिर्फ देश की होती है। इसमें मोदी सेना कहां से आ गयी।’’ 

टॅग्स :वीके सिंहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए