लाइव न्यूज़ :

इराक से 38 भारतीयों के शव लेकर अमृतसर पहुंचे केंद्रीय मंत्री वी के सिंह

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 2, 2018 20:29 IST

विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह विशेष विमान से शव लेकर अमृतसर पहुंचे। यहां शवों को लेने के लिए पंजाब सरकार के मंत्री भी पहुंचे हैं, जिन्हें एयरपोर्ट पर ही परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।   

Open in App

नई दिल्ली, 2 अप्रैलः उत्तरी इराक में बंधक बनाकर मारे गए 38 भारतीय मजदूरों के शव के अवेशेष सोमवार को स्वदेश पहुंच गए हैं। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह विशेष विमान से शव लेकर अमृतसर पहुंचे। यहां शवों को लेने के लिए पंजाब सरकार के मंत्री भी पहुंचे हैं, जिन्हें एयरपोर्ट पर ही परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।   

अमृसर पहुंचने पर वीके सिंह ने कहा कि इराक में 40 भारतीयों का कोई रिकॉर्ड नहीं था। डीएनए मैच करना भी काफी मुश्किल था। वहीं, शव का पता लगाने में इराक सरकार ने हमारी मदद की है इसलिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं। 

इसके अलावा केंद्र सरकार के द्वारा अभी तक मुआवजे का ऐलान न किए जाने के एक सवाल के जवाब में मंत्री वीके सिंह ने कहा 'ये बिस्कुट बांटने वाला काम नहीं है, ये आदमियों की जिंदगी का सवाल है, आ गई बात समझ में? मैं अभी ऐलान कहां से करूं? जेब में कोई पिटारा थोड़ी रखा हुआ है।' 

इधर, पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को राहत देते हुए ऐलान किया है कि हर परिवार को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा और हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने मोसुल की उड़ान भरने से पहले बताया था कि एक केस अभी भी पेंडिंग है इसलिए 38 शव की स्वदेश वापस लाए जाएंगे। भारत आने के बाद शवों को लेकर वी के सिंह अमृतसर पहुंचे, इसके बाद विमान कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा और फिर पटना जाएगा।

भारतीय राजदूत प्रदीप सिंह राजपुरोहित ने कहा था कि शवों को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर ले जाया गया और वहां से सेना के एक विमान से भेजा गया। बगदाद में ताबूतों को विमान में चढ़ाये जाने पर भारत के विदेश राज्य मंत्री वी के. सिंह ने उन्हें सलामी दी। सिंह ने आतंकवादियों की आलोचना की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी सरकार के रुख को जाहिर किया।

टॅग्स :वीके सिंहइराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील