लाइव न्यूज़ :

अडानी बंदरगाह का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने विझिंजम थाने पर लाठी और पत्थरों से किया हमला, 29 पुलिसकर्मी घायल, मीडिया को भी बनाया निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2022 07:22 IST

क्षेत्र में व्याप्त संवेदनशील स्थिति को देखते हुए, केरल सरकार ने अन्य जिलों से अधिक पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय चैनल ‘एसीवी’ के कैमरामैन शेरिफ एम जॉन पर हमला किया और उनका कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया तथा उनका मोबाइल छीन लिया।

Open in App
ठळक मुद्देभीड़ ने थाने को लाठी और पत्थरों से निशाना बनाया और पुलिस अधिकारियों पर हमला कियाप्रदर्शनकारी लातिन कैथोलिक चर्च की अगुवाई में अडानी बंदरगाह के निर्माण का विरोध कर रहे थेइससे पहले लातिन कैथोलिक के कम से कम 15 पादरियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी

तिरुवनंतपुरमः केरल में अडानी बंदरगाह के निर्माण के विरोध में लातिन कैथोलिक चर्च की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने रविवार को विझिंजम थाने पर हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 29 पुलिसकर्मी जख्मी हुए तथा पुलिस की कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने थाने को लाठी और पत्थरों से निशाना बनाया और पुलिस अधिकारियों पर हमला किया। दरअसल, 26 नवंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया था और कई को हिरासत में लिया था।

पुलिस के साथ मीडिया पर भी हमला

पुलिस की विशेष शाखा के एक अधिकारी ने बताया, “कम से कम 29 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं और उन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।” क्षेत्र में व्याप्त संवेदनशील स्थिति को देखते हुए, केरल सरकार ने अन्य जिलों से अधिक पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय चैनल ‘एसीवी’ के कैमरामैन शेरिफ एम जॉन पर हमला किया और उनका कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया तथा उनका मोबाइल छीन लिया। उन्हें तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शांतिपूर्ण तरीके से मामले को सुलझाने के लिए यहां आया हूंः फादर ई. परेरा

इस बीच, जिला प्रशासन ने चर्च के अधिकारियों के साथ शांति वार्ता शुरू की है और इसके प्रतिनिधि फादर ई. परेरा ने कहा कि चर्च शांति बनाए रखना चाहता है। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘हम प्रदर्शनकारियों से बात करेंगे। मैं शांतिपूर्ण तरीके से मामले को सुलझाने के लिए यहां आया हूं।’’ इससे पहले दिन में, राज्य पुलिस ने शनिवार को विझिंजम में हुई हिंसा को लेकर शहर के आर्कबिशप थॉमस जे नेटो और परेरा सहित लातिन कैथोलिक के कम से कम 15 पादरियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। 

टॅग्स :केरलKerala Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील