लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए नौसेना ने उठाए ये बड़े कदम, नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2020 21:53 IST

भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5865 पहुंच गई है, जबकि 169 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि युद्धपोतों और पनडुब्बियों को वायरस से मुक्त रखा जाए।नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि नौसेना के लिए हमने भारत सरकार के साथ मिलकर कुछ उपाय किए हैं।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस महामारी से निपटने के लिए भारतीय नौसेना ने कुछ खास तैयारी की है और नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि युद्धपोतों और पनडुब्बियों को वायरस से मुक्त रखा जाए और नौसेना हर परिस्थिति के लिए तैयार रहे।

नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा, 'यह बहुत ही मुश्किल समय है और हम जल्द ही महसूस करने लगे हैं कि खतरा बहुत बड़ा है। नौसेना के लिए हमने भारत सरकार के साथ मिलकर कुछ उपाय किए हैं।'

नेवी चीफ ने कहा, 'खतरे को देखते हुए भर्ती और ट्रेनिंग, ट्रांसफर पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाओं से संबंधित कामों को छोड़कर सभी मूवमेंट पर रोक लगाई गई है।'

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ताजा अपडेट देते हुए बताया कि भारत में कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या 5865 पहुंच गई है। इनमें 5218 सक्रिय मामले हैं, जबकि 478 ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में कोरोना वायरस से 169 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :नेवीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतINS Mahe: भारतीय नौसेना की ताकत डबल, नया युद्धपोत INS माहे पनडुब्बी शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?