लाइव न्यूज़ :

विशाखापत्तनम होगी आंध्र प्रदेश की राजधानी, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने की घोषणा, कहा- मैं जल्द वहां शिफ्ट हो जाऊंगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 31, 2023 14:31 IST

विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार ये घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देविशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी।मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार ये घोषणा की।जब से तेलंगाना एक अलग राज्य बना है तब से हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी है।

विशाखापत्तनम: विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार ये घोषणा की। दिल्ली में एक कार्यक्रम में वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख ने कहा, "मैं आपको विशाखापत्तनम में आमंत्रित करता हूं, जो आने वाले दिनों में हमारी राजधानी बनने जा रही है। मैं खुद भी आने वाले महीनों में विशाखापत्तनम शिफ्ट हो जाऊंगा।" आंध्र प्रदेश के लिए राजधानी की घोषणा नौ साल बाद हुई है। 

दरअसल, जब से तेलंगाना एक अलग राज्य बना है तब से हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी है। वहीं, आंध्र प्रदेश के सीएम रेड्डी ने कहा, "हम 3-4 मार्च को विशाखापत्तनम में एक इन्वेस्टर समिट का आयोजन कर रहे हैं और मैं इस अवसर पर आप सभी को व्यक्तिगत रूप से शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करना चाहता हूं और आप सभी से अनुरोध करता हूं कि न केवल आएं बल्कि विदेशों में सहयोगियों को भी अच्छी बात बताएं।"

वह दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजनयिक गठबंधन की बैठक में बोल रहे थे। रेड्डी ने विदेशी और घरेलू निवेशकों से 'हमसे मिलने और यह देखने के लिए कि आंध्र प्रदेश राज्य में व्यापार करना कितना आसान है' का आग्रह किया। बताते चलें कि विशाखापत्तनम से पहले अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी थी। साल 2015 में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती के आंध्र प्रदेश की राजधानी होने की घोषणा की थी।

टॅग्स :विशाखापट्टनमआंध्र प्रदेशJagan Mohan Reddy
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो